फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government departments show little appetite for electric cars

इलेक्ट्रिक कारों को नहीं मिल रहे खरीदार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Wed, 31 Jul 2019 10:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 31 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Government departments show little appetite for electric cars
इलेक्ट्रिक कार - फोटो : Social

देश में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी उचित और बड़े कदम उठा रही है। आम जनता को इलेक्ट्रिक कार अपनाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन आम जनता की तो छोड़ो, सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश के सरकारी विभागों और ऑफिसेस में भी इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी स्लो मोशन में है। आखिर इसे पीछे क्या बड़ी वजह है? आइये जानते हैं।

विज्ञापन

सिर्फ 652 इलेक्ट्रिक कारों की ही आपूर्ति हुई

जानकारी के लिए बता दें कि ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने लोकसभा में इस बात को स्वीकारा है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री धीमी रफ्तार से है। और इस स्कीम के अनुसार अब तक कुल 652 इलेक्ट्रिक कारों की ही आपूर्ति हुई है। आपको बता दे कि Energy Efficiency Services Limited (EESL), को अलग-अलग सरकारी विभागों और दफ्तरों को कुल 10,000 इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति करनी थी। लेकिन इनमे से सिर्फ 652 इलेक्ट्रिक कारों की ही आपूर्ति हुई है। यानि ये आंकड़े खुद बोल रहे हैं कि ये मामला कितना ठंडा पड़ा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने उठाया ये कदम

जिस तरह से इलेक्ट्रिक की बिक्री में रफ्तार धीमी है उसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों की डिलिवरी की डेडलाइन को बढ़ाकर अब 31 जनवरी 2020 कर दिया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मार्किट में उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड इतनी सुस्त क्यों है?

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारों की मांग क्यों है सुस्त

देश में लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदना तो चाहते हैं लेकिन इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी का होना, गाड़ियों में दमदार बैटरी का ना होना,  और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें काफी ज्यादा होना जैसे कारण हैं।  

13 अक्टूबर को 400 इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी किया था, जिसे 30 नवंबर 2017 तक आपूर्ति किया जाना था। जबकि 9600 इलेक्ट्रिक कारों के लिए 28 फरवरी 2018 को लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी हुआ था जिसे 31 जनवरी 2019 तक आपूर्ति किया जाना था। लेकिन अब इसे 31 जनवरी 2020 तक बढ़ा दिया गया है। इन कारों की आपूर्ति EESL द्वारा की जानी हैं। आपको बता दें कि 652 इलेक्ट्रिक कारों के लिए देश भर में 295 एसी और 161 डीसी कैप्टिव चार्जर लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed