फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government asks auto manufacturers to stop selling vehicles with lower safety standards vehicle safety ratings india vehicle safety standards in india ministry of road transport and highways SIAM

अब सुरक्षा से नहीं होगा खिलवाड़, सरकार ने ऑटो निर्माताओं से कमतर सुरक्षा मानकों वाले वाहनों की बिक्री रोकने को कहा

Tue, 09 Feb 2021 02:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 02:39 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरधर अरमने ने कहा कि वाहन विनिर्माता सड़क सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत में उन्हें सबसे अच्छी गुणवत्ता के वाहन की पेशकश में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

विज्ञापन
Government asks auto manufacturers to stop selling vehicles with lower safety standards vehicle safety ratings india vehicle safety standards in india ministry of road transport and highways SIAM
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP's crash test Result - फोटो : Global NCAP

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की सुरक्षा का मुद्दा हाल में काफी सुर्खियों में छाया रहा। खासतौर पर जब देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की हैचबैक कार Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) की सुरक्षा रेटिंग के क्रैश टेस्ट में एक भी स्टार हासिल करने में नाकाम रही है। अब सरकार वाहनों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिख रही है। क्रैश टेस्ट में एस-प्रेसो के प्रदर्शन से मारुति सुजुकी कार में सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। क्योंकि यह कार एक किफायती कीमत और अपने माइक्रो-एसयूवी ब्रांडिंग और फीचर्स से भरे केबिन की वजह से एक लोकप्रिय मॉडल रहा है।
विज्ञापन


अब सरकार ने मंगलवार को उन रिपोर्ट पर चिंता जताई कि भारत में ऑटोमोबाइल विनिर्माता जानबूझकर कमतर सुरक्षा मानकों वाले वाहन बेच रहे हैं और इसे तत्काल बंद करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरधर अरमने ने ऑटो विनिर्माताओं के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सियाम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सिर्फ कुछ विनिर्माताओं ने ही वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली को अपनाया है और वे भी सिर्फ अपने महंगे मॉडलों के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "मैं कुछ समाचारों से बेहद विचलित हूं, कि भारत में ऑटो विनिर्माता जानबूझकर सुरक्षा मानकों को कम रखते हैं। इस चलन को बंद करने की जरूरत है।"

अरमने ने कहा कि वाहन विनिर्माता सड़क सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत में उन्हें सबसे अच्छी गुणवत्ता के वाहन की पेशकश में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी विनिर्माताओं को अपने सभी वाहनों के लिए सुरक्षा रेटिंग देनी जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को यह पता चल सके कि वे क्या खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed