फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government asked states to exempt electric vehicles from passenger transport permit and road tax

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रोड टैक्स में छूट, केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र

Fri, 19 Jul 2019 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Government asked states to exempt electric vehicles from passenger transport permit and road tax
Electric car charging - फोटो : Google

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से ऐसे वाहनों के लिए परमिट खत्म करने की सलाह दी है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव की तरफ से जारी यह पत्र सभी राज्यों के परिवहन प्रमुख सचिवों और परिवहन आयुक्तों को भेजा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट परमिट के दायरे से करें बाहर

17 जुलाई को भेजे इस पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को यात्री वाहनों में रजिस्टर किया जाए और परमिट लेने का मांग न की जाये। इससे पहले 18 अक्टूबर 2018 को मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट परमिट के दायरे से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य नहीं कर रहे थे अमल

वहीं कई राज्यों ने इस नोटिस पर अमल नहीं किया था और इलेक्ट्रिक वाहनों को परमिट लेने की जरूरत बता रहे थे। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रवैये से पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में दिक्कतें होंगी। साथ ही, मंत्रालय ने राज्यों को यह भी सलाह दी है कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स को कम किया जाए या उन्हें वाहन रजिस्ट्रेशन के लिये रोड टैक्स से बाहर किया जाए।

पढ़ें नोटिफिकेशन की कापी

कम करें रोड टैक्स

नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स नहीं घटाया है, वे सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिकतम संभव सीमा तक रोड टैक्स माफ करने पर विचार करें, ताकि ग्राहकों के लिए वाहन की प्रारंभिक लागत कम की जा सके।

जारी करें हरे रंग की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट

इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान के लिये हरे रंग की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट जारी करने के लिये कहा गया है। साथ ही, 16 से 18 साल की आयुवर्ग के लोगों को ई-स्कूटर्स का लाइसेंस देने के लिये कहा गया है। मंत्रालय का कहना है कि हरे रंग की नंबर प्लेट से राज्य और नगरपालिकाओं की तरफ से मिलने वाले फायदों जैसे टोल चार्ज और पार्किंग फीस में छूट का लाभ उठा सकेंगे।
            

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed