फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government announce rupees 500 crore for the subsidy of electric vehicle

अब सभी श्रेणी के वाहनों को मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने दी 5,500 करोड़ की मंजूरी

Fri, 24 Aug 2018 02:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
Government announce rupees 500 crore for the subsidy of electric vehicle
electric bus
प्रदूषण पर अंकुश लगाने और हरित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अब दोपहिया,तीन पहिया और चार पहिया समेत सभी श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी मिलेगी। अंतर-मंत्रालयी पैनल ने बृहस्पतिवार को फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इसके तहत पांच सालों में 5500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दो पहिया वाहनों की तरह ही अब तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद पर भी प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें टैक्सी और इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया गया है। हालांकि स्ट्रॉग हाइब्रिड वाहनों को अब कोई रियायत नहीं मिलेगी। अंतर मंत्रालयी बैठक में वित्त, सड़क परिवहन, राजमार्ग और भारी उद्योग मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत की। इसमें नीति आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

 
मौजूदा समय में फेम इंडिया-1 योजना के तहत स्ट्रॉग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों, दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई जाती है। इस योजना के तहत तकनीक पर निर्भर, बैटरी चालित स्कूटर, मोटरसाइकिलों को 1800 से 29000 जबकि तीन पहिया वाहनों पर 3300 से 61000 रुपये तक सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटोमोटिव विनिर्माता हर महीने के अंत में प्रोत्साहन राशि का दावा करती है। पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने 2015 में फेम इंडिया योजना की शुरुआत की थी। यह योजना इस साल सितंबर तक या फिर दूसरे चरण को मंजूरी मिलने तक लागू की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed