{"_id":"5c53d46cbdec2256646aafce","slug":"goverment-reduced-import-duty-on-parts-of-electric-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने घटाया इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स पर लगने वाला आयात शुल्क","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सरकार ने घटाया इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स पर लगने वाला आयात शुल्क
Fri, 01 Feb 2019 10:39 AM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
electric vehicles
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स और अन्य कॉम्पोनेन्ट पर लगने वाले आयात शुल्क को 10 से 15% कम कर दिया है। इससे पहले इन वाहनों के पाटर्स को भारत लाकर असेंबल किया जाता था। जिस पर करीब 15 से 30% तक का आयात शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन
फिलहाल आपको बता दें, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स और कॉम्पोनेन्ट की श्रेणी को अलग कर दिया है। जिस कारण इसका आयात शुल्क 10 से 15% तक कम हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सीबीआईसी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी पैक पर मिलने वाली आयात शुल्क में छूट को भी लगभग हटा दिया है वहीं मोबाइल फोन की बैटरी पैक पर लगने आयात शुल्क को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पैक पर अब 5% आयात शुल्क देना होगा, जबकि मोबाइल फोन की बैटरी पर दोगुना यानी 20% तक का आयात शुल्क देना होगा।