{"_id":"5b90add2867a557ebc193a3b","slug":"goverment-is-working-on-national-auto-policy-will-come-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों को प्रदुषण रहित करने के लिए नेशनल आॅटो पॉलिसी पर काम शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वाहनों को प्रदुषण रहित करने के लिए नेशनल आॅटो पॉलिसी पर काम शुरू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Reduce Car Pollution
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदुषण पर लगाम लगाने के लिए नेशनल आॅटो पॉलिसी पर काम करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी के तहत वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने एक बयान में कहा कि "आने वाले समय में हम बाजार में नई ऑटो पॉलिसी को लाने जा रहे हैं, जो पूरे उद्योग की इच्छाओं को पूर्ण करने के साथ ही उनके सुझावों को भी ध्यान में रखेगा।" फिलहाल इसके लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
क्योंकि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन (फेम) कार्यक्रम का दूसरा भाग जल्द शुरू होने जा रहा है। वहीं फेम 1 दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। गीते ने यह बात ऑटोमोटिव कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के वार्षिक सत्र में लोगे से साझा की ।
विज्ञापन
मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक नई पॉलिसी को तैयार करने के लिए पिछले 6 महीनों से विभिन्न शेयरधारकों के साथ बातचीत चल रही है, जिसमें ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए नोडल नियामक की परिकल्पना की जा सकती है।
गीते ने भारतीय उद्योग को नवीनतम नवाचारों के साथ उद्यतित ACMA की सराहना की और कहा कि यह संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के लिए पूरक का काम करेगी।जो गुरुवार को यहां अपना वार्षिक सत्र आयोजित करने जा रहे हैं।