फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Google Maps New Updates Will Save You car or bike Fuel and help to increase mileage

Google बचाएगा पैसे: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब नहीं करेंगी परेशान, गूगल मैप का नया फीचर बचाएगा तेल!

Wed, 26 May 2021 12:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 May 2021 12:04 PM IST
सार

गूगल ने 'डिजिटल कार की' का खुलासा किया है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन बेस्ड टेक्नोलॉजी है, जो नए एंड्रॉयड 12 ओएस में दी गई है। इसमें यूजर कार लॉक, अनलॉक, यहां तक कि अपने स्मार्टफोन से कार भी स्टार्ट कर सकेंगे...

विज्ञापन
Google Maps New Updates Will Save You car or bike Fuel and help to increase mileage
गूगल मैप - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पिछले दिनों गूगल ने सालाना होने वाली Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, जिसमें गूगल ने बताया था कि गूगल मैप जल्द ही अपडेट होने वाला है। नए अपडेट में गूगल ने कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करने की बात कही है। जिसका मतलब है कि गूगल मैप में ऐसा फीचर आने वाला है, जो गाड़ियों का कम ईँधन खर्च करने में मदद करेगा। नए अपडेट में न केवल पहले से बेहतर स्ट्रीट व्यू मिलेगा, वहीं बेहतर नेविगेशन रूट्स भी मिलेंगे। नए अपडेट्स को आने वाले महीने में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

नॉन-स्टॉप ड्राइविंग की पहल

जैसा कि गूगल ने कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करने की बात कही है, तो नए अपडेट में गूगल मैप अब उन रूट्स को सजेस्ट करेगा, जो कम भीड़भाड़ वाले होंगे और ड्राइवर को ब्रेक लगाने की कम से कम आवश्यकता होगी और नॉन-स्टॉप ड्राइविंग की जा सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि सफर आसान होगा और ईंधन की भी बचत होगी। इसके लिए गूगल मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी की मदद लेगा। इस सालाना कांफ्रेंस में अल्फाबेट कंपनी ने गूगल मैप का नया ले-आउट भी पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग लोगों को भी मिलेगा फायदा

इसके अलाव गूगल ने ये भी खुलासा किया कि वह स्ट्रीट मैप्स को भी और बेहतर बना रही है ताकि पैदल चलने वाले लोगों को रूट में आसानी हो सके। इसका फायदा दिव्यांग लोगों को भी मिलेगा। वहीं स्ट्रीट में गूगल अब फुटपाथ और सड़क की चौड़ाई को भी दिखायेगा, साथ ही मैप में दिया गया लाइव व्यू फीचर अब वर्चुअल स्ट्रीट साइन्स के साथ-साथ कुछ ईमारतों के इनडोर नेविगेशन को भी दिखाएगा।

विज्ञापन

स्मार्टफोन से स्टार्ट होगी कार

हाल ही में गूगल ने 'डिजिटल कार की' का खुलासा किया है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन बेस्ड टेक्नोलॉजी है, जो नए एंड्रॉयड 12 ओएस में दी गई है। इसमें यूजर कार लॉक, अनलॉक, यहां तक कि अपने स्मार्टफोन से कार भी स्टार्ट कर सकेंगे। गूगल 'डिजिटल कार की' नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) और अल्ट्रा वाइड बैंड रेडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। एप को कार अनलॉक का आदेश देते ही कार खुद बे खुद अनलॉक हो जाएगी। वहीं इस 'रिमोट की' को दोस्तों के साथ भी शेयर किया जा सकेगा और वे भी आपकी कार इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed