फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   google india launch google maps stay safer feature for indians, if cab drivers deviate from route

सफर के दौरान OLA, UBER या ऑटो ने चुपचाप बदला रूट तो गूगल मैप्स करेगा आपकी ‘सुरक्षा’

Thu, 27 Jun 2019 03:15 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Jun 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
google india launch google maps stay safer feature for indians, if cab drivers deviate from route
Google maps

अगली बार जब आप एयरपोर्ट, कनॉट प्लेस, रेलवे स्टेशन या किसी दोस्त के घर  जाने के लिए एप बेस्ड टेक्सी सर्विसेज ओला या उबर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर उनके लिये है। जो लोग सबसे ज्यादा एप बेस्ड टेक्सी सर्विसेज का प्रयोग करते हैं, तो वे अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स ऑन कर लें।

विज्ञापन

 

बदला रूट तो मिलेगा अलर्ट

गूगल ने मैप्स में खासतौर पर भारत के लिये एक ऐसा फीचर शामिल किया है, जिसमें ड्राइवर अगर डेस्टीनेशन से 500 मीटर पहले अपने रूट से इधर-उधर होता है, तो आपको फोन नोटिफिकेशन के आपको बज की साउंड देगा और बताएगा कि आप कैब कंपनी, अपने परिचितों या फिर पुलिस को अलर्ट कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर का नाम ‘Stay Safer’

गूगल ने इस फीचर का नाम ‘Stay Safer’ दिया है, यह फीचर केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोंस पर काम करेगा। इस फीचर की खासियत होगी कि यह टेक्सी या ऑटो रिक्शा इस्तेमाल करने वालों को 0.5 किमी पहले ही गूगल मैप के सुझाये रूट से रास्ता बदलने पर आपको अलर्ट करेगा।
 

विज्ञापन

एक नोटिफिकेशन भी आयेगा

यूजर को फोन पर बज साउंड के साथ एक नोटिफिकेशन भी आयेगा, जिस पर टैब करने के बाद आप गूगल मैप्स के सुझाये रास्ते से तुलना कर सकेंगे। गूगल का कहना है कि पूरे भारत के गहन शोध के बाद यह बात सामने आई कि सुरक्षा संबंधी वजहों से लोग बाहर जाना पसंद नहीं करते।
 

ऐसे करें एक्टिवेट

इस फीचर को ऑन करने के लिए गूगल मैप्स पर डेस्टीनेशन सेट करने के बाद ‘स्टे सेफर’ को सलेक्ट करना होगा और Get Off  Route Alerts विकल्प को चुनना होगा। इस फीचर की एक और खासियत होगी कि लाइव ट्रिप को अपने दोस्तो और परिजनों के साथ शेयर किया जा सकता है, और वे भी आपकी ट्रिप पर निगाह रख सकते हैं।
 

पहले लाया था स्पीडोमीटर फीचर

हाल ही में गूगल ने स्पीडोमीटर जैसे फीचर शामिल किया था। इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को किन रास्तों पर स्पीड लिमिट करनी इस बात की जानकारी इसमें मिलेगी। यूजर्स अगर स्पीड लिमिट को क्रॉस करता है तब भी एक नया फीचर अलर्ट करेगा इससे आपको स्पीड का पूरा आइडिया मिल जाया। जब आप गूगल मैप का ऑन करेंगे तो स्क्रीन के लेफ्ट साइड की नीचे की तरफ ड्राइविंग स्पीड दिखाई देगी जिसमें आपकी गाड़ी की स्पीड का पता चलेगा।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed