फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Goodyear India unveils new Car and SUV range of tyres

Car और SUV के लिए Goodyear ने पेश किये नए टायर्स, जानें इनके फीचर्स

Fri, 23 Aug 2019 06:47 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 23 Aug 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
Goodyear India unveils new Car and SUV range of tyres
ज्यादा माइलेज वाले टायर्स - फोटो : Goodyear

टायर निर्माता कंपनी Goodyear ने भारत में अपने दो नए टायर्स Assurance DuraPlus 2 और Wrangler AT SilentTrac को लॉन्च किया है। ये दोनों टायर्स छोटी कारों और बड़ी SUV की जरूरतों को पूरा करेंगे । कंपनी का दावा है कि ये टायर्स रोड पर बेहतर कंट्रोल देंगे।

विज्ञापन

Assurance DuraPlus 2: ज्यादा माइलेज और कम शोर

Assurance DuraPlus 2 नाम वाले इस टायर में एक मजबूत ट्रेडलाइफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जिसकी वजह से ये माइलेज में इजाफा होगा। इसके अलावा ड्राइव के दौरान ये कम शोर पैदा करेंगे।
अक्सर आपने देखा होगा जब कार हाइवे पर चलती है टायर्स की आवाज केबिन में सुनाई देती है। कंपनी का दावा है नया Assurance DuraPlus 2 टायर 110,000 किलोमीटर तक चलने का भरोसा देता है । 13 to 15 इंच में यह टायर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Wrangler AT SilentTrac: ऑफ-ऑन रोड के लिए

Wrangler AT SilentTrac नाम के इस टायर को खासकर तौर पर SUV  के लिए बनाया गया है।  कंपनी का दावा है कि नया टायर ऑन रोड के साथ-साथ यह ऑफ रोड पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। टायर पर लगे पैटर्न को इस तरह से डिजाइन किया हुआ है कि रोड पर चलते समय  कम सड़क शोर पैदा होता है, परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर बनती है। यह टायर 15 to 17 इंच में उपलब्ध है।

Goodyear के इन दोनों नए टायर्स में कितना दम है और ये रोड पर कैसा प्रदर्शन करेंगे इसका पता तो इनके इस्तेमाल के बाद ही पता चलेगा। किसी भी टायर्स की परफॉरमेंस उसके रखरखाव पर भी काफी निर्मर करती है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed