फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   getting driving license becomes easier with road safety ministry of road transport and highways notification for driving licence

डीएल बनवाना होगा आसान: ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर्स में मिलेगा प्रशिक्षण, नए नियमों का एलान

Tue, 15 Jun 2021 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 06:59 PM IST
सार

एक नए शोध से पता चला है कि भारत में सड़क हादसों से जुड़े मामलों की बड़ी वजहों में से एक यह है कि भारत में बड़ी संख्या में ड्राइवरों को ड्राइविंग का सही तरीका नहीं आता है। भारत सरकार ने इस समस्या के समाधान की तरह एक बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
getting driving license becomes easier with road safety ministry of road transport and highways notification for driving licence
Car driving - फोटो : For Reference Only

विस्तार

यह एक जगजाहिर तथ्य है कि सड़क सुरक्षा के मामले में भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अब नए शोध से पता चला है कि इस समस्या की बड़ी वजहों में से एक यह भी है कि भारत में बड़ी संख्या में ड्राइवरों को ड्राइविंग का सही तरीका नहीं आता है। 
विज्ञापन


भारत सरकार इस समस्या के समाधान की कोशिश कर रही है। और इस दिशा में अपने नए प्रयासों के तहत भारत में मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर्स (प्रशिक्षण केंद्रों) के लिए नए नियमों का एलान किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में देश भर में मान्यता प्राप्त ड्राइवरों के प्रशिक्षण केंद्रों के लिए नए नियमों को अधिसूचित किया है। इन नए नियमों के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि ऐसे केंद्र ड्राइविंग सीखने वाले लोगों को बेहतर ट्रेनिंग दें। MoRTH की अधिसूचना के अनुसार, ये नए नियम 1 जुलाई, 2021 से लागू होंगे। 
विज्ञापन


ड्राइविंग टेस्ट से मिलेगी छूट
हालांकि, मंत्रालय की इस नई अधिसूचना में एक और दिलचस्प जानकारी है। इसमें कहा गया है कि इन मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर्स में सफलतापूर्वक टेस्ट पास करने वाले लोगों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय ड्राइविंग टेस्ट से छूट दी जाएगी। यानी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक्त उन्हें आरटीओ दफ्तार में ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। बता दें कि भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल बाद कराना होगा रिन्यू

getting driving license becomes easier with road safety ministry of road transport and highways notification for driving licence
वीडियो प्रशिक्षण
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस प्रकार के मान्यता प्राप्त ड्राइविंग सेंटर्स से गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग लेने के बाद चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस पाने में मदद मिलेगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, मान्यता प्राप्त केंद्रों द्वारा दी गई मान्यता पांच साल के लिए लागू रहेगी और इसे रिन्यू किया जा सकेगा। हल्के मोटर वाहन चालक ड्राइविंग कोर्स की अवधि अधिकतम चार सप्ताह में 29 घंटे की होगी। 

कोर्स को थ्योरी और प्रैक्टिस दो कैटेगरी में बांटा जाएगा। मध्यम और भारी मोटर वाहनों के लिए पाठ्यक्रम की अवधि छह सप्ताह में 38 घंटे की होगी। इस दौरान चालकों को सड़क पर दूसरे वाहन चालकों के साथ बेहतर व्यवहार और अनुशासन के बारे में जरूरी बातें भी पढ़ाई जायेंगी।  

मिलेंगे कई और फायदे

इस अधिसूचना में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुएं लिस्ट की गई है।
  • हाई क्वालिटी ट्रेनिंग के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए इन मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटरों में सिमुलेटर के साथ-साथ एक डेडिकेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होना चाहिए। 
  • ऐसे केंद्रों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत आवश्यकताओं के अनुसार रिमेडियल और रिफ्रेशर कोर्स का लाभ उठाने का विकल्प भी देना चाहिए।
  • इन केंद्रों को अब इंडस्ट्री-स्पेसिफिक विशेष ट्रेनिंग प्रदान करने की अनुमति होगी। उदाहरण के लिए, ट्रक चालक ऐसे केंद्रों पर औपचारिक ट्रेनिंग ले सकते हैं, बशर्ते कि उनके पास इसके लिए प्रावधान हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed