{"_id":"5ba227e8867a557f587892bd","slug":"germany-rolled-out-first-hydrogen-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन का हुआ उद्घाटन, एक बार में 1000 किलोमीटर तक का करेगी सफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन का हुआ उद्घाटन, एक बार में 1000 किलोमीटर तक का करेगी सफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Hydrogen-Powered Passenger Train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की रेल ट्रंसपोर्ट कंपनी अल्स्टोम ने दुनिया की सबसे पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लांच की है। ट्रेन में फ्यूल सेल लगाए गए हैं जो हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से मिलाकर ऊर्जा पैदा करते हैं। जिसके बदले में सिर्फ भाप का उत्सर्जन होगा।
विज्ञापन
अभी इस तकनीक को डीजल से चलने वाली ट्रेनों से महंगा बताया गया है। लेकिन र्निमाता कंपनी अल्स्टोम का कहना है कि खरीदने के बाद इसको चलाने का खर्च लगातार कम होता जाएगा। अल्स्टोम के सीईओ हेनरी लफार्ज ने लांचिंग के मौके पर कहा कि दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कमर्शियल सेवाओं में उतर रही है। कई दूसरे देशों में भी इसकी मांग है। इनमें ब्रिटेन, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, इटली और कनाडा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
हाइड्रोजन ट्रेन के लिए अभी रीफ्यूलिंग की व्यवस्था सिर्फ दो ही शहरो में की गई है। ईंधन डालने के लिए स्टेशन में 40 फीट ऊंचा एक स्टील कंटेनर लगाया गया है। अगले दो सालो में इस ट्रेन के ईंघन के लिए जर्मनी में एक हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
एल्सटम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि भले ही ट्रेन डीजल ट्रेन की तुलना में थोड़ी महंगी है लेकिन यह खर्च के मामले में थोड़ी सस्ती साबित होगी। उन्होंने बताया कि कई देश हाइड्रोजन ट्रेन को विकल्प की तौर पर खरीदना चाह रही हैं,