फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Free accessories up to Rs 61000 on Triumph Bonneville range motorcycles.

Triumph Bonneville रेंज की 4 मोटरसाइकिलों पर पाएं 61000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज

Fri, 21 Aug 2020 07:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Free accessories up to Rs 61000 on Triumph Bonneville range motorcycles.
Triumph street twin
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) अपनी Bonneville रेंज पर 61,000 रुपये की कीमत का फ्री एसेसरीज दे रही है। दरअसल Triumph Bonneville ब्रांड ने 61 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके कारण कंपनी अपने ग्राहकों को यह ऑफर दे रही है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर केवल अगस्त 2020 तक के लिए ही है। Bonnevillee रेंज के जिन मोटरसाइकिलों पर यह ऑफर मिल रहा है उनमें Bonneville T100, Bonneville T120, Bonneville Speedmaster और Street Twin शामिल हैं। कंपनी की तरफ से यह ऑफर फेस्टिव सीजन को देखते हुए भी दिया गया है। कंपनी के ऑफर में जो एसेसरीज शामिल हैं उनमें साइलेंसर, लेदर सेडलबैग्स, टूरिंग बिट्स, अलग-अलग सीट्स, नए हेंडलबार्स और बार एंड मीरर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

Triumph की Street Twin BS6 भारत में लॉन्च

Triumph ने हाल ही अपनी एंट्री लेवल Street Twin BS6 को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है। पहले के मुकाबले यह मोटरसाइकिल अब 13,000 रुपये तक महंगी हो गई है। हालांकि, इस बाइक के लिए आपको कितनी कीमत देनी होगी यह इसके कलर वेरिएंट्स पर निर्भर करता है। बता दें कि भारतीय बाजार में  Street Twin बीएस6 तीन रंगों में उपलब्ध है। इनमें जेट ब्लैक, मैट आयरनस्टोन और कोरोसीरेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 Triumph Street Twin के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 900 सीसी का लिक्विड-कूल्ड SOHC ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,500 आरपीएम पर  65bhp की मैक्सिमम पावर और 3,700 आरपीएम पर 80Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। पुराने वर्जन के मुकाबले इसके डुअल एग्जॉस्ट सिस्टम को मॉडिफाइड किया गया है।
विज्ञापन

ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो नई Street Twin में चार पिस्टन वाला 310 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क Brembo फ्रंट ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का Nissin दो पिस्टन डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें टॉर्क-असिस्ट क्लच दिया गया है।

वहीं, अगर इसके राइडिंग मोड्स की बात करें, तो बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए इसमें रोड और रेन मोड दिया गया है। इसके अलावा नई Street Twin में TPMS (टायर प्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर दिया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed