फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Former Tesla CEO Eberhard shameful to cancel cheap car plan

हांगकांग: सम्मेलन में टेस्ला कंपनी के पूर्व सीईओ एबरहार्ड बोले, सस्ती कार योजना रद्द करना शर्मनाक

Wed, 10 Apr 2024 05:46 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 05:46 AM IST
सार

टेस्ला लंबे समय से अपने ग्राहकों के साथ सस्ती कार के लिए किए गए वादे को रद्द कर रही है। जबकि इस परियोजना पर निवेशक भरोसा जता रहे थे। यह निर्णय लक्ष्य छोड़ने का मामला है, जबकि एलन मस्क ने इसे जनता के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर प्रचारित किया था। 

विज्ञापन
Former Tesla CEO Eberhard shameful to cancel cheap car plan
Tesla - फोटो : Tesla

विस्तार

दुनिया में जानी पहचानी टेस्ला कार कंपनी के संस्थापक व पूर्व मुख्य कार्यकारी मार्टिन एबरहार्ड ने कहा है कम लागत वाली कार योजाओं को रद्द करने की आलोचना की है। उन्होंने हांगकांग में एचएसबीसी वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के दौरान कहा, यह सुनना ‘शर्मनाक’ था कि ऑटोमेकर चीन में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच टेस्ला कंपनी ऐसी योजना बना रही है। कंपनी अब एलन मस्क के हाथों में है।

विज्ञापन

टेस्ला लंबे समय से अपने ग्राहकों के साथ सस्ती कार के लिए किए गए वादे को रद्द कर रही है। जबकि इस परियोजना पर निवेशक भरोसा जता रहे थे। यह निर्णय लक्ष्य छोड़ने का मामला है, जबकि एलन मस्क ने इसे जनता के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर प्रचारित किया था। 

विज्ञापन

चीन के पास बढ़ने का मौका
एबरहार्ड ने कहा, हमने पढ़ा है कि टेस्ला अपने लो-एंड मॉडल में देरी कर रहा है या उसे खत्म कर रहा है। यह उनके लिए शर्म की बात है, लेकिन यह संकेत है कि चीन के पास वास्तव में वहां आगे बढ़ने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की निगाहें भारतीय बाजार पर
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माना जा रहा है कि टेस्ला कंपनी की निगाहें भारत के बाजार पर लगी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि यह देश अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार हो सकता है। टेस्ला शुरू में आयात मार्ग के जरिये इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी। अगर कोई कंपनी कुछ शर्तों का पालन करती है, तो भारत सरकार का हालिया आयात शुल्क कम करने का फैसला मदद करेगा।

इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान केंद्रित
जानकारी के मुताबिक, टेस्ला ने अपनी सस्ती कार की योजना को रद्द कर दिया है, लेकिन कंपनी उसी छोटे वाहन प्लेटफॉर्म पर सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सिस विकसित करना जारी रखेगी। टेस्ला ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। लेकिन माना जा रहा है कि टेस्ला का ध्यान राइट-हैंड-ड्राइव इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण पर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed