{"_id":"60868a3487e9284556042e98","slug":"former-maruti-udyog-limited-md-jagdish-khattar-passes-away-due-to-a-cardiac-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति के पूर्व एमडी का निधन: जगदीश खट्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आरसी भार्गव ने जताया दुख","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति के पूर्व एमडी का निधन: जगदीश खट्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आरसी भार्गव ने जताया दुख
Mon, 26 Apr 2021 03:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:09 PM IST
सार
मारुति उद्योग लिमिटेड (MUL) के पूर्व मैनेजिंग डायेक्टर जगदीश खट्टर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मारुति में काम करने से पहले, खट्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी थे।
विज्ञापन
Jagdish Khattar
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारुति उद्योग लिमिटेड (MUL) के पूर्व प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायेक्टर) और ऑटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस कंपनी कार्नेशन ऑटो इंडिया के संस्थापक जगदीश खट्टर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने खट्टर की मौत की पुष्टि की और कहा कि यह उनके लिए एक निजी नुकसान है।
भार्गव ने कहा, "यह एक गहरा व्यक्तिगत नुकसान है और उन्हें एक बड़ा सदमा लगा है। हमने कई सालों तक साथ काम किया था। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मारुति के लिए बहुत से बेहतरीन काम किए।"
भार्गव ने कहा, "यह एक गहरा व्यक्तिगत नुकसान है और उन्हें एक बड़ा सदमा लगा है। हमने कई सालों तक साथ काम किया था। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मारुति के लिए बहुत से बेहतरीन काम किए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
खट्टर ने वर्ष 1993 से 2007 तक मारुति उद्योग लिमिटेड में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1993 में वे मारुति में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़े और बाद में वर्ष 1999 में सरकार के नॉमिनी के रूप में एमडी बने। इसके बाद वर्ष 2002 में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के एक नॉमिनी के रूप में एमडी बने।
मारुति उद्योग लिमिटेड में काम करने से पहले, खट्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी थे और उनके पास 37 वर्षों से ज्यादा का अनुभव था। उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम किया था और उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर भी काम कर चुके थे।
खट्टर 2007 में मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटायर हो गए थे। जिसके बाद 2008 में उन्होंने एक मल्टी-ब्रांड ऑटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस कंपनी कार्नेशन ऑटो की स्थापना की थी।
खट्टर 2007 में मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटायर हो गए थे। जिसके बाद 2008 में उन्होंने एक मल्टी-ब्रांड ऑटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस कंपनी कार्नेशन ऑटो की स्थापना की थी।