{"_id":"5b9b7492867a557f220f9222","slug":"foreign-cars-and-bikes-will-become-easier-to-import","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में दौड़ेंगी विदेशी कारें, आयात के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में दौड़ेंगी विदेशी कारें, आयात के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
2017 Suzuki Swift Sport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में जारी बयान में विदेशी कारों और मोटरसाइकिलों के आयात के लिए रोडब्लॉक को हटाने की घोषणा की है। इस नीति के लागू होने पर आॅटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स आसानी से विदेशी कार और बाइक्स को भारत में बेच सकेंगे। हालांकि प्रत्येक मैन्युफेक्चर को सिर्फ 2,500 यूनिट ही भारत में इम्पोर्ट करना मान्य होगा। जबकि हैवी कमर्शियल व्हीकल जैसे ट्रक,बस आदि की सालाना मात्र 500 यूनिट ही इम्पोर्ट होंगी।
विज्ञापन
विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अनुसार ही विदेश व्यापार महानिदेशालय के नियम बनाये गये हैं। जिसमें टेस्टिंग के बाद ही वाहनों को इम्पोर्ट किया जाता है। इम्पोर्ट वाहन के लिए तय मानको के अनुसार निश्चित रूप से दाएं हाथ की तरफ ड्राइविंग वाले मॉडल होना चाहिए । फिलहाल कह सकते हैं कि इस नई नीति से इन सख्त मानदंडो में सरलता आएगी।
विज्ञापन
वाहन कंपनियों के मुताबिक निर्माताओं को आर एंड डी और टेस्टिंग के लिए वाहन आयात करने की इजाजत नहीं है यदि वह भारत मानकों को पूरा नहीं करता है। मंत्रालय की तरफ से फिलहाल कोई आॅफिशयल घोषणा अभी साझा नहीं की गई है। हालांकि आॅटोमोबाइल कंपनियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। बता दें, इस नई नीति के साथ ही कई ऐसी कारें हमें देखने को मिल सकती है। जिन्हे भारत में लांच करने को कंपनियां बेताब हैं। इनमें मारुति की स्विफ्ट स्पोर्ट्स, निसान और टोयोटा जैसी कारें मौजूद होंगी।
विज्ञापन
वहीं अगर मोटरसाइकिल की बात की जाए तो 800 सीसी की बाइक्स का आयात आसानी से हो सकेगा। कयासे तो यहां तक लगाये ता रहें है कि इस नीति के चलते विदेश में चल रही कुछ इलेक्ट्रिक कार भी भारत की सड़को को आजमा सकती है।