Hyundai Venue को टक्कर देने फोर्ड जल्द लाएगी EcoSport का अपडेट, लीक हुईं पिक्चर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और ह्यूंदै की नई लांच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से मुकाबला करने के लिए फोर्ड भी अपनी कमर कस रहा है। इन गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए फोर्ड जल्द ही अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट का नया फेसलिफ्ट लांच करेगा। इकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।
नवंबर, 2017 में लांच हुआ था फेसलिफ्ट
फोर्ड ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट नवंबर, 2017 में लांच किया था। वहीं टाटा नेक्सन, इस साल फऱवरी में लांच हुई महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और 21 मई को लांच हुई ह्युंदै वेन्यू से है। वहीं एक्सयूवी 300 और नेक्सन कारों के आने बाद इकोस्पोर्ट की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ा है और वेन्यू का जिस तरह से ग्रैंड वेलकम हुआ है, उससे इकोस्पोर्ट का सेल्स ग्राफ और नीचे आएगा।
नई इकोस्पोर्ट का नाम थंडर
खुद को कॉम्पिटिशन में बनाए रखने के लिए फोर्ड अब इकोस्पोर्ट का अपडेटेड वर्जन लांच करने की तैयारी कर रही है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक नई इकोस्पोर्ट का नाम थंडर होगा। इसमें बोनट के एक हिस्से पर काली पट्टी लगी होगी। वहीं हेडलैंप्स, ग्रिल मेश पर चारों करफ काले रंग का ट्रीटमेंट होगा। वहीं रूफ रेल्स, विंग मिरर्स औप बी-पिलर्स को काले रंग में पेंट किया जाएगा।
टाइटेनियम वेरियंट पर स्पॉट
वहीं साइड प्रोफाइल पर काले रंग के स्टीकर्स लगे होंगे, जो नीचे दरवाजों तक जाएंगे। साथ ही पूरी कार की नीचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग होगी, जिसमें बंपर भी शामिल होगा। अलॉय व्हील्स ब्लैक थीम में होंगे, जबकि थंडर स्टीकर टेलगेट पर लगा होगा। ये सभी बदलाव फोर्ड इकोस्पोर्ट के टाइटेनियम वेरियंट पर स्पॉट हुए हैं। इस वेरियंट में 1.5 लीटर का TDCi 4 सिलेंडर इन लाइन DOHC डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 3750 आरपीएम पर 99 बीएचपी की पावर और 1750 आरपीएम पर 205 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
एक्स-शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये के आसपास
हालांकि इंटीरियर में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है। फोर्ड इकोस्पोर्ट थंडर एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये रखी जा सकती है, जो स्टैंडर्ड टाइटेनियम मॉडल से थोड़ा महंगा है।