Ford Figo की कुल 1200 बदलाव के साथ वापसी, कीमत 5.15 लाख रुपये से शुरू
नई जनरेशन फोर्ड फिगो को भारत में साल 2015 में एक नया अवतार मिला था। लेकिन, कम सेल के चलते कंपनी को इससे बंद करना पड़ा। खैर, अब फोर्ड ने फिगो को कई नए फीचर्स और स्टाइल को अपडेट करके 2019 Figo Nameplate के साथ बाजार में फिर से उतरा दिया है। फोर्ड का दावा है कि फिगो फेसलिफ्ट में कुल 1,200 बदलाव किए गए हैं।
2019 फिगो फेसलिफ्ट को एंबिएंट, टाइटेनियम और टाइटेनियम BLU तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें क्रोम फिनिश्ड हनीकॉम्ब ग्रिल और 15 इंच के नए अलॉय व्हील्स के साथ स्पोर्टियर स्टांस दिया गया है। नई फोर्ड फिगो का बाहरी लुक देखने में अपडेट एस्पायर फेसलिफ्ट के समान है, जो पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि "आज के ग्राहकों की तेज-तर्रार जीवन शैली के लिए उपयुक्त 2019 फोर्ड फिगो हर मायने में अव्वल है।" 2019 फोर्ड फिगो के इंटीरियर को ब्लैक कलर स्कीम के साथ अपडेट किए गया हैै।
इसमें एक अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो Apple CarPlay, Android Auto और SYNC3 के साथ आता है। इसके अलावा कार का टाइटेनियम BLU वर्जन के बाहरी और आंतरिक दोनों पर BLU की बैजिंग दी गई है।
2019 फोर्ड फिगो की कीमतें (एक्स-शोरूम)
Petrol MT
Ambiente – 5.15 लाख रुपये
Titanium – 6.39 लाख रुपये
Blu – 6.94 लाख रुपये
Titanium – 8.09 लाख रुपये ( Petrol AT)
Diesel variant
Ambiente – 5.95 लाख रुपये
Titanium – 7.19 लाख रुपये
Blu – 7.74 लाख रुपये