फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford freestyle suv pre booking to satrt from 7th april

शुरू हो गई फोर्ड फ्रीस्टाइल की बुकिंग, 6-8 लाख है कीमत

Sat, 07 Apr 2018 01:52 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
ford freestyle suv pre booking to satrt from 7th april
ford freestyle

अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर्स भारत में जल्द ही अपनी नई फ्री स्टाइल एसयूवी को लांच करने वाली है। इसके लिए 7 अप्रैल से कंपनी प्री बुकिंग भी शुरू करेगी। कार की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होगी। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल दोनो वर्जन में मॉडल 
फोर्ड इंडिया ने इस गाड़ी को पेट्रोल-डीजल दोनों वर्जन में फरवरी 2018 में हुए ऑटो एक्सपो में लांच किया था। अब जाकर के कंपनी ने इस गाड़ी को मार्केट में उतारने का फैसला किया है। भारत में इस नई कार का मुकाबला हुंडई, i 20 ऐक्टिव, होंडा डब्ल्यूआर-वी, टोयोटा इटियॉस क्रॉस आदि कारों से होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


यह होगा एक्स-शोरूम प्राइस 
अगर कीमत की बात की जाए, तो दिल्ली में इस एसयूवी की कीमत 6 लाख से लेकर के 8 लाख के बीच हो सकती है। इसमें एसआरएस ड्यूल एयरबैग्स सिस्टम को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर होगा।  साइड और कर्टन एसआरएस एयरबैग्स इसके टाइटेनियम प्लस ट्रिम के लिए ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई कार में एबीएस यानी ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी होगा। सीट बेल्ट पहनने के लिए रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर भी इस गाड़ी में सेफ्टी फीचर के तौर पर होगा। 


डीजल वेरिएंट में मिलेगा 24 किलोमीटर का माइलेज
अगर माइलेज की बात करें तो फिर इसके डीजल वेरिएंट में 24.4 किलोमीटर की माइलेज मिलेगी। वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 19 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि अधिकतम 95 बीएचपी का पावर और 120 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 99 बीएचपी का पावर और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed