फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford facelift aspire new pics leak on internet before launching

लांच से 20 दिन पहले ही फोर्ड फिगो के एस्पायर मॉडल की तस्वीरें लीक

Mon, 17 Sep 2018 01:37 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
ford facelift aspire new pics leak on internet before launching
ford figo aspire facelift

फोर्ड कंपनी अपनी सेडान कार फिगो एस्पायर का फेसलिफ्ट मॉडल अगले महिने लांच करने जा रही है। फोर्ड की इस कार को अब तक सिर्फ टेस्टिंग के दौरान ही देखा गया था। लेकिन इस कार की कुछ तस्वीरें अब इन्टेरनेट पर लीक हुई हैं। जिनसे कार के लुक का अंदाजा लगाना आसान है। इस कार के लुक को क्रॉस-हैच का लुक देने की हल्कि सी कोशिश की गई है।

विज्ञापन


कार के फीचर्स की बात करें तो 
इस कार में पुश-स्टार्ट बटन, फ्रंट में दो USB पोर्ट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। हालांकि, कार के रियर में AC वेंट शामिल नहीं  होगा। एस्पायर के टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस ट्रिम में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ EBD दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार के इंटीरीयर को नए लुक में ढालने की कोशिश की गई है। इसमें डैशबोर्ड के साथ 6.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ फोर्ड का सिंक 3 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन
कंपनी इस नये मॉडल में नया 96एचपी वाला 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देगी। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। लेकिन हो सकता है यह मौजूदा 6-स्पीड डुअल-क्लस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रिप्लेस करें। डीजल इंजन की बात करें तो कार में   100एचपी  वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।


कीमत
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा अमेज है। जो कि 5 से 8 लाखर रुपये के बीच अती है। तो ऐसे में हो सकता है कि फोर्ड की एस्पायर कार की कीमत सेडान कारों से अधिक नहीं होगी। मौजूदा एस्पायर फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.82-8.79 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.93-8.56 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed