फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ford EcoSport Subcompact SUV receives price hike of Rs 1500 across all variants

बुरी खबर! दिवाली से पहले महंगी हुई Ford EcoSport, जानें कंपनी ने कितने बढ़ाए दाम

Wed, 28 Oct 2020 06:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Ford EcoSport Subcompact SUV receives price hike of Rs 1500 across all variants
Ford EcoSport Titanium AT - फोटो : Ford

फोर्ड इंडिया (Ford India) ने बड़ी खामोशी से अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, EcoSport की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों को झटका देते हुए इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों को 1,500 रुपये तक बढ़ा दिया है। बता दें कि Ford EcoSport की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.73 लाख रुपये तक जाती है। इससे पहले फोर्ड ने अपनी EcoSport की कीमतों को इस साल जुलाई महीने में बढ़ाया था। तब कंपनी ने इसकी कीमतों को 13,500 रुपये तक बढ़ा दिया था।

विज्ञापन

Ford EcoSport की कीमतें

वेरिएंट: Ambiente

  • पेट्रोल: 8.19 लाख रुपये
  • डीजल: 8.69 लाख रुपये

वेरिएंट: Trend

  • पेट्रोल: 8.99 लाख रुपये
  • डीजल: 9.49 लाख रुपये

वेरिएंट: Titanium

  • पेट्रोल: 9.78 लाख रुपये
  • डीजल: 10 लाख रुपये

वेरिएंट: Titanium AT

  • पेट्रोल: 10.68 लाख रुपये
  • डीजल: --- लाख रुपये

वेरिएंट: Thunder

  • पेट्रोल: 10.68 लाख रुपये
  • डीजल: 11.18 लाख रुपये

वेरिएंट: Titanium+

  • पेट्रोल: 10.68 लाख रुपये
  • डीजल: 11.18 लाख रुपये

वेरिएंट: S

  • पेट्रोल: 11.23 लाख रुपये
  • डीजल: 11.73 लाख रुपये

वेरिएंट: Titanium+ AT

  • पेट्रोल: 11.58 लाख रुपये
  • डीजल: --- लाख रुपये


नोट सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बाजार में Ford EcoSport छह कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Ambiente, Trend, Titanium से लेकर Thunder Titanium+, और S शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि Ford EcoSport का Thunder ट्रिम एक स्पेशल वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

विज्ञापन

Ford EcoSport भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर यूनिट और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर मोटर चुनने का विकल्प मिलता है। 

Ford EcoSport का 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर इंजन 120 bhp की मैक्सिमम पावर और 149 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  वहीं, इसका 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं, पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रॉर्क कनवर्टर यूनिट भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed