फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ford ecosport 1.0 litre ecoboost petrol engine will replace with XUV300 1.2 litre TGDI engine

जल्द ही फोर्ड Ecosport SUV में आएगा महिंद्रा XUV300 का इंजन, ये है मुख्य वजह

Thu, 06 Jun 2019 03:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Jun 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Ford ecosport 1.0 litre ecoboost petrol engine will replace with XUV300 1.2 litre TGDI engine
Ford Ecosport auto show

महिंद्रा और फोर्ड मिल कर अगली पीढ़ी की गाड़ियां बनाने में जुट गई हैं। संयुक्त समझौते के तहत फोर्ड भारत में स्वतंत्र निर्माता की तरह काम करने की बजाय, महिंद्रा के साथ मिलकर कारें बनाएंगी। खास बात यह है कि फोर्ड ने 1995 एक संयुक्त समझौते के तहत ही भारत में एंट्री की थी और तब भी महिंद्रा के साथ उसका समझौता था, और बाद में फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तहत खुद कारें बनाने लगी।    

विज्ञापन

 

फोर्ड और महिन्द्रा में समझौता

वहीं अब फोर्ड और महिन्द्रा के साथ मिल कर नए बीएस-6 मानकों के मुताबिक 2.0 लीटर डीजल इंजन बनाने में जुट गई है। साथ ही, फोर्ड बीएस-6 मानक लागू होने से पहले अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में आने वाले 1.0 लीटर इकोबूस्ट इंजन की जगह महिंद्रा का इंजन लगाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2020 से पहले लगाना बंद

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर इंजन को अप्रैल 2020 से पहले लगाना बंद कर देगी। वहीं इसके बाद कंपनी इकोस्पोर्ट में महिन्द्रा एक्सयूवी300 में आने वाला 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाएगी।
 

विज्ञापन

विदेश से मंगाना पड़ता है महंगा

फोर्ड के इस फैसले के पीछे जो मुख्य वजह मानी जा रही है, वह ये है कि फोर्ड को 1.0 लीटर का इंजन लगाना महंगा साबित हो रहा है। असल में फोर्ड इस इंजन को विदेश से आयात करती है, जो उसे काफी महंगा पड़ता है। जिसके चलते फोर्ड इकोस्पोर्ट 1.0 लीटर वेरियंट की कीमत कहीं ज्यादा हैं। वहीं यह इंजन केवल परफॉरेमेंस लवर ही पसंद करते हैं, जिनकी संख्या मात्र 5 फीसदी है।
 

इकोस्पोर्ट की जगह ला सकती है 'BX744'

फोर्ड इस इंजन को अप्रैल 2020 से पहले बाजार में उतार सकती है, वहीं ये अपग्रेडेड बीएस-6 इंजन महिंद्रा एक्सयूवी300 में भी लगाया जाएगा। हालांकि फोर्ड पहले ही मौजूदा इकोस्पोर्ट की जगह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है, जिसका कोड नेम BX744 है। फोर्ड इस गाड़ी में भी महिंद्रा का 1.2 लीटर TGDI लगाएगी।
 

महिंद्रा एक्सयूवी300 में आएगा एएमटी

वहीं महिंद्रा भी एक्सयूवी300 में एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लाने वाली है, जिसकी टेस्टिंग के दौरान कई फोटोग्राफ्स भी लीक हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि एक्सयूवी300 में एडवांस ट्विन क्लच ट्रांसमिशन लगा होगा। साथ ही, महिंद्रा अपनी कई गाड़ियों में इस साल सिंतबर, 2019 में बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल इंजन लांच करेगी, जबकि बीएस-6 डीजल इंजनों को 2020 की शुरुआत में लांच किया जा सकता है।                              
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed