{"_id":"5f27d45c368cab54f80869e1","slug":"ford-bronco-bookings-1-5-lakh-suv-booked-in-15-days-new-ford-bronco-engine-options-2020-new-ford-bronco-engine-specs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ford Bronco एसयूवी का धमाल, 15 दिनों में बुक हुई 1.5 लाख कारें, जानें इसकी खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ford Bronco एसयूवी का धमाल, 15 दिनों में बुक हुई 1.5 लाख कारें, जानें इसकी खासियत
Mon, 03 Aug 2020 02:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:39 PM IST
सार
- न्यू-जेनरेशन फोर्ड ब्रोंको Land Rover Defender (लैंड रोवर डिफेंडर) और दमदार Jeep Wrangler (जीप रैंगलर) जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।
- फोर्ड का कहना है कि ब्रोंको को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है वह कंपनी की अपेक्षाओं से ज्यादा है और अब वह उसी के अनुसार उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
Ford Bronco
- फोटो : Ford
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ford (फोर्ड) ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी आनेवाली नई गाड़ी Bronco (ब्रोंको) एसयूवी अपने डेब्यू के सिर्फ 15 दिनों में 1.5 लाख से अधिक बुकिंग हासिल करने में सफल रही है। कंपनी Ford Bronco को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च करेगी।
कंपनी ने कहा कि ब्रोंको को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है वह उसकी अपेक्षाओं से ज्यादा है और अब वह उसी के अनुसार उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

डिजाइन
फोर्ड के अनुसार, नई ब्रोंको एसयूवी को इसके पहले वाले मॉडल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स जैसे कि गोल हेडलैंप, ग्रिल पर बोल्ड स्टाइल में लिखा गया ब्रैंको और ओवरऑल डिजाइन को जानबूझकर इसके पहले वाले मॉडल की तरह रखा गया है।

मुकाबला
Land Rover Defender (लैंड रोवर डिफेंडर) और दमदार Jeep Wrangler (जीप रैंगलर) जैसी एसयूवी को टक्कर देने वाली न्यू-जेनरेशन फोर्ड ब्रोंको कंपनी को अमेरिकी बाजार में एक बेहद पॉपुलर लाइफस्टाइल एसयूवी सेगमेंट के ग्राहकों को लक्ष्य करने में मदद करेगी।

एक्सटीरियर
ब्रोंको को दो बॉडी स्टाइल - टू-डोर और फोर-डोर में पेश किया जाएगा। और अपने सेगमेंट के प्रतिद्वंद्वियों की तरह ही ब्रोंका SUV का भी स्पोर्ट वर्जन पेश किया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी में 'सास्क्वाच' पैक भी उपलब्ध कराएगी, जो इस कार में 17 इंच के बीडलॉक व्हील्स पर 35 इंच के टायर, अपग्रेडेड ऑफ-रोड सस्पेंशन और फ्रंट / रियर लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे उपकरण देने का वादा करती है।

इंजन
फोर्ड ब्रोंको में पॉपुलर 2.3-लीटर, 4-सिलेंडर, इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन होगा जो 266 PS का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में गेट्रा का 7-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा ब्रोंको में फोर्ड एंडेवर (फोर्ड एवरेस्ट) ले लिया गया 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा।
ब्रोंको में 2.7-लीटर, वी6 इकोबूस्ट पेट्रोल मोटर के साथ भी पेश किया जाएगा। यब इंजन 306 PS का पावर और 542 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस यूनिट के साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा।