{"_id":"5955f00b4f1c1b3d368b49a4","slug":"ford-assured-reaches-200th-dealership-outlet-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कारों से ज्यादा पसंद आ रही हैं लोगों को पुरानी कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई कारों से ज्यादा पसंद आ रही हैं लोगों को पुरानी कारें
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Ford assured
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लोगों को नई कारों से कहीं ज्यादा पुरानी कारें पसंद आ रही हैं। इसको देखते हुए भारत में अब लगभग सभी बड़ी ऑटोनिर्माता कंपनियों ने पुराने कारों की बिक्री के लिए शोरूम स्थापित किए हैं। एक बड़ी उपलब्धि के तहत फोर्ड ने भारत में अपने यूज्ड कारों के लिए फोर्ड एश्योर्ड का 200वां शोरूम स्थापित किया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए फोर्ड इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट सेल्स, विनय रैना ने बताया कि, "यूज्ड कार सेगमेंट नई कार के बाजार से लगभग डेढ़ गुना बड़ा है। इस बाजार में फोर्ड एश्योर्ड ने ग्राहकों को वन-स्टॉप समाधान प्रदान करते हुए अपने लिए एक अलग पहचान बना ली है। सही बिजनेस फंडामेंटल के साथ पारदर्शिता एवं सावधानी के द्वारा फोर्ड एश्योर्ड भारत में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए तैयार है।"
विज्ञापन
फोर्ड सर्टिफाईड इंजीनियरों द्वारा 169 क्वालिटी चेक प्वाईंट्स के साथ, फोर्ड एश्योर्ड खरीददार एवं विक्रेता, दोनों को सुगम अनुभव प्रदान करता है। फोर्ड एश्योर्ड की सभी कारों का एश्योर्ड डीलर्स की स्टेट ऑफ आर्ट वर्कशाप्स पर प्रशिक्षित एवं तकनीकी रूप से सुसज्जित स्टाफ द्वारा नवीकरण किया जाता हैं। अनियोजित क्षेत्र से विपरीत, फोर्ड एश्योर्ड कारों के मूल्य की गणना के लिए पारदर्शी विधि का पालन करता है और गणना में एक्सेसरीज तथा बीमा का मूल्य भी लेता है। इसके बाद वाहन के इतिहास एवं फाइनेंस की पूरी जांच की जाती है ताकि धोखाधड़ी की कोई संभावना न रहे। फोर्ड एश्योर्ड 20,000 किमी/1 साल की लचीली वारंटी के साथ फोर्ड एवं नानफोर्ड वाहनों के लिए फोर्ड पर प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा दो निशुल्क सर्विसेस प्रदान करता है।
विज्ञापन
यही वजह है जिसके चलते लोग पुरानी कार भले ही खरीदते हैं पर उनको उसमें नई कारों का पूरा लाभ मिलता है। ऐसे में डबल अमाउंट खर्चने के बजाय लोग सस्ते में अपनी गाड़ी खरीदने के सपने को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।