नई Ford Aspire CNG की मैंटिनेंस कॉस्ट मात्र 46 पैसे प्रति किमी, कीमत 6.27 लाख रुपए से शुरू
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से कार कंपनियां भी नाखुश हैं। Ford India ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान Ford Aspire का CNG वैरियंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे दो वैरियंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत अपने रेगुलर मॉडल से 42 हजार रुपए ज्यादा रखी है।
1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी
फोर्ड एस्पायर सीएनजी को दो वैरियंट्स एंबियंट और ट्रेंड प्लस में लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक फोर्ड एस्पायर सीएनजी फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ इको फ्रेंडली भी है। वहीं इसकी मैंटिनेंस कॉस्ट 46 पैसा प्रति किमी पड़ती है। कंपनी का कहना है कि वह अपने वाहनों पर दो साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। साथ ही, फोर्ड की गाड़ियां की सर्विस हर 10 हजार किमी पर होती है, वहीं ग्राहकों को सीएनजी किट की सर्विस हर दो साल में या 20 हजार किमी पर रवानी होगी।
लगाई लेटेस्ट सिक्वेंशल टेक्नोलॉजी
नई एस्पायर सीएनजी में लेटेस्ट सिक्वेंशल टेक्नोलॉजी की इस्तेमाल किया गया है। सीएनजी किट को इंजन कंट्रोल यूनिट से जोड़ा गया है, ताकि सिलेंडर में गैस फ्लो ठीक मिले। इसके अलावा इसमें खास इंजीनियरिंग एलिमेंट्स जैसे फ्रंट स्टैब्लाइजर बार फीचर भी जोड़े गए हैं।
अपने सेगमेंट में सबसे पॉवरफुल सीएनजी कार
नई फोर्ड एस्पायर सीएनजी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 95 बीएचपी की पॉवर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे पॉवरफुल सीएनजी कार है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
कीमत 6.27 लाख रुपए और 7.12 लाख रुपए
वहीं कीमतों की बात करें, तो फोर्ड एस्पार सीएनजी के एंबिएंट वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.27 लाख रुपए और ट्रेंड प्लस की कीमत 7.12 लाख रुपए है, जो रैगुलर मॉडल से 42 हजार रुपए ज्यादा है। वहीं इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिमोट सेंटर लॉकिंग, स्पीड सेंसर डोर लॉक, मैनुअल एसी, 12 वोल्ट पोर्ट, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, रिअर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एंटी ग्लेयर आईआरवीएम, फैब्रिक सीट्स, एडजस्टेबल हैडरेस्ट, फ्रंट पॉवर विंडोज, इंटरनल एडजस्टेबल ओआरवीएम, बॉडी कलर बंपर, फॉलो मी होम हेडलैंप्स जैसे फीचर दिए हैं।