Uber से Audi तक Flying taxi पर कंपनी कर रही काम, कई की हो चुकी है टेस्टिंग
जब अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी Bell Nexus ने इस महीने लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में एक एयर टैक्सी को पेश किया। तो इससे भविष्य में सवारी की साझेदारी जमीन के बजाय हवा में दिखाई दी। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया के नागरिक उड्डयन सुरक्षा प्राधिकरण (CASA) ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि अगले 5 वर्षों के भीतर ऑस्ट्रेलिया में उड़ने वाली टैक्सियों को देखा जा सकेगा।
CASA के प्रवक्ता पीटर गिब्सन ने कहा, ' यह थोड़ा कहने में अजीब लगता है कि आप ब्रिसबेन में एक हेलीकॉप्टर को हवा में उड़ने के लिए चार्टर कर सकते हैं। लेकिन असल में यह आप यातायात प्रबंधन प्रणाली द्वारा कार्य कर रहे हैं। यह आसान लगता है, लेकिन हेलीकॉप्टर-शैली की चार्टर सेवा और फ्लाइंग टैक्सियों के पूरी तरह से लागू होने के बीच एक बड़ा अंतर है, फिर चाहे वे मानव द्वारा चलाएं जाए या पायलट द्वारा'।
विश्व में एरोस्पेस और हवाई जहाज बनाने की सबसे बड़ी कंपनी बोइंग उबर भी अपनी उड़ाने वाली टैक्सी बनाने के करीब पहुंच गया है। हाल ही में वाशिंगटन डीसी के बाहर एक छोटे से एयरपोर्ट में ऑटोनोमस एयर टैक्सी का पहला सफल परीक्षण किया गया। हालांकि इस टैक्सी में कोई सवार नहीं था। फ्लाइंग कार का यह प्रोटोटाइप 30 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा है।
इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि उड़ाने भरने पर यह 75 किमी की दूरी तय कर सके। बोइंग के मुताबिक एयर टैक्सी की उड़ान एक मिनट से कम समय रही। बैटरी से चलने वाली यह एयर टैक्सी जमीन से ऊपर उठी, रनवे पर कुछ देर हवा में मंडराई और फिर वहीं उतारी गई। अभी इसके उड़ान भरने का परीक्षण नहीं किया गया है। बोइंग ने यह नहीं बताया कि विमान जमीन से कितना ऊपर गया था।
बोइंग के अलावा एयरबस और सिलिकॉन वैली की कई टेक्नोलॉजी कंपनियां भी फ्लाइंग कार पर काम कर रही हैं। तकनीकी तौर पर इस विमान को इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके आने से यातायात का स्वरुप बदल जाएगा- खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट में क्रांति आ जाएगी।
लग्जरी कार निर्माता कंपनी आॅडी ने भी अपनी फ्लाइंग टैक्सी को एमस्टरडम में हुए एक इवेंट में पेश किया है। इस इवेंट को खास तौर पर भविष्य में होने वाली मोबिलिटी की झलक दिखाई देती है। ऑडी कंपनी ने इस प्रोटोटाइप मॉडल की टेस्टिंग हाल ही में पूरी की है जिसे पॉपअप नेक्सट का नाम दिया गया है।