फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Five employees of Toyota India infected with Corona

टोयोटा इंडिया के पांच कर्मचारी हुए कोरोना से संक्रमित, पहले भी आ चुके हैं मामले

Sat, 25 Jul 2020 11:11 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 25 Jul 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Five employees of Toyota India infected with Corona
सांकेतिक - फोटो : Toyota
टोयोटा इंडिया ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि उसके पांच कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बता दें कि इससे पहले, कंपनी ने कोविड-19 के ग्यारह मामले और फिर पंद्रह नए मामलों की सूचना दी थी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि जिन कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उन्होंने 3, 10, 13, 14 और 20 जुलाई को काम किया था। टोयोटा इंडिया ने कर्नाटक के बिदादी संयंत्र में उत्पादन शुरू करने के बाद कोरोना के मामलों की जानकारी दी है। हालांकि, इस दौरान टोयोटा ने कुल एक्टिव मामलों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी।  
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के कारण पिछले हफ्ते, कंपनी ने बिदादी में अपने संयंत्र में अस्थायी तौर पर प्रोडक्शन को रोक दिया था, लेकिन 20 जुलाई को कंपनी ने अपने प्लांट में फिर से प्रोडक्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कोरोना काल में घटी टोयोटा की बिक्री 

कोरोना वायरस से कार कंपनियों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में टोयोटा इंडिया भी शामिल है। कंपनी ने जनवरी से जून तक 28706 कारों की बिक्री की है। टोयोटा की बिक्री में आई गिरावट को इस तरह समझा जा सकता है कि कंपनी ने जनवरी 2020 में 5804 कारों की बिक्री थी। फरवरी महीने में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई जहां इसके 10352 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। लेकिन मार्च के आखिर में लगे लॉकडाउन का असर इसकी बिक्री पर पड़ी जहां इसके 7023 यूनिट्स ही बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कंपनियों की तरह टोयोटा के लिए अप्रैल 2020 किसी बुरे सपने की तरह रहा, जहां एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई। हालांकि, लॉकडाउन के बाद कंपनी ने मई 2020 में डीसेंट बिक्री दर्ज की, जहां इसके 1641 यूनिट्स बिके। जून 2020 में कंपनी ने रिकवरी की, जहां इसके 3886 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed