Jawa Perak Bobber की बुकिंग डेट का खुलासा, होगी देश की पहली कस्टम बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावा मोटरसाइकिल ने पिछले साल दो मोटरसाइकिल्स लॉन्च की थीं, जिनकी डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी। जावा की बाइक्स पर 9 महीने की वेटिंग चल रही है। लॉन्चिंग के दौरान जावा की एक और बाइक को शोकेस किया गया था, लेकिन उसकी लॉन्चिंग नहीं हुई थी। जावा पेराक बॉबर की बुकिंग डेट का खुलासा हो गया है। जानते हैं क्या है खासियत जावा पेराक बॉबर की...
देश की पहली कस्टम मोटरसाइकिल
जावा पेराक बॉबर फैक्ट्री कस्टम मेड मोटरसाइकिल है, जिसे इस साल लॉन्च किया जाना है। लॉन्च के समय जावा ने जो बाइक शोकेस की थी, वह पेराक का प्रोडक्शन से पहले का मॉडल है। वहीं नई पेराक दिखने में कैसी होगी इसका सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। वहीं बॉबर को देश की पहली कस्टम मोटरसाइकिल भी कहा जा सकता है। आमतौर पर बाइक्स को ग्राहक लोकल मार्केट में अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाते हैं। पेराक को डिजाइन करते वक्त बॉबर स्टाइल को ध्यान में रखा गया है। बाइक के इंजन को पूरी तरह से ब्लैक मैट शेड से पेंट किया गया है। सीट की बात करें तो इसमें हैंगिंग सीट दी गई है जिसकी सतह नीचे से उठी हुई है।
मिल चुका है गोल्ड मेडल
हालांकि जावा पेराक बाइक को सबसे पहले सन् 1946 में पेरिस मोटरसाइकल शो में लोगों के सामने पेश किया गया, जिसमें इसने गोल्ड मेडल हासिल किया। लुक्स, पावर और कीमत तीनों में ही जावा की पेराक बाकि दोनों बाइक्स से अलग है। चेक गणराज्य की कंपनी जावा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय एक बाइक को डिजाइन कर रही थी। लेकिन युद्ध के दौरान जावा को इस बाइक का प्रॉडक्शन रोकना पड़ा। हालांकि, कंपनी के मालिक ने बिना किसी को बताये 250सीसी वाली इस मोटरसाइकल पर काम करते रहे।
एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए
खबरों के मुताबिक कंपनी बॉबर बाइक की बुकिंग इस साल सितंबर से शुरू हो सकती हैं। वहीं इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए रखी जा सकती है। पेराक दोनों बाइकों जावा और जावा 42 से महंगी होगी। बाइक को डुअल चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक और न्यू स्विंगआर्म जैसे कई फीचर्स से लैस किया गया है। कंपनी ने जावा पेराक की कीमत को जावा42 से 25 हजार रुपए ज्यादा रखा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1.89 लाख रुपए है।
पेराक में 334सीसी इंजन!
पेराक 334सीसी इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है, यह इंजन 30 बीएचपी की पॉवर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। पेराक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक सेटअप होगा। वहीं जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293 सीसी का बीएस-6 मानक वाला लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। जावा में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।