फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Fire in EV: Government asked Electric vehicle manufactures to halt two-wheeler launches

Fire in EV: सरकार बोली- कंपनियां फिलहाल न करें नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग! ये है वजह

Thu, 28 Apr 2022 01:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Apr 2022 01:34 PM IST
सार

सोमवार को सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों के साथ एक बैठक हुई थी। इसी बैठक में कंपनियों से मौखिक तौर पर कहा गया कि जब तक आग लगने की घटनाओं के कारणों की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग न की जाए...

विज्ञापन
Fire in EV: Government asked Electric vehicle manufactures to halt two-wheeler launches
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग - फोटो : Social media

विस्तार

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों से कहा कि वे फिलहाल नए वाहनों की लॉन्चिंग करना बंद कर दें। सरकार ने कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार का कहना है कि जब तक इन मामलों की जांच नहीं हो जाती तब तक नए इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिंग न करें।

विज्ञापन

हाल ही में हुई थी बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों के साथ एक बैठक हुई थी। इसी बैठक में कंपनियों से मौखिक तौर पर कहा गया कि जब तक आग लगने की घटनाओं के कारणों की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग न की जाए। यह बैठक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने के बढ़ते मामलों को लेकर बुलाई गई थी।

विज्ञापन


कंपनियों के साथ विचार-विमर्श के बाद एक अधिकारी ने कहा, "ईवी निर्माताओं को मौखिक रूप से नए वाहनों को लॉन्च करने से मना कर दिया गया है, जब तक कि आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्टता और उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदमों को मजबूत नहीं बनाया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं से कहा गया है कि अगर उस बैच में से कोई एक वाहन भी आग लगने की घटना में शामिल था, तो सभी वाहनों के पूरे बैच को स्वेच्छा से रिकॉल किया जाए। हालांकि अधिकारी का कहना था कि ज्यादातर ने यह प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी है।

7000 दोपहिया वाहनों को किया गया रिकॉल

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले हफ्ते इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से आग लगने की कई दुर्घटनाओं के बाद खराब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को स्वेच्छा से रिकॉल करने को कहा था, जिसमें कुछ लोगों की जान भी गई थी। जिसके बाद ओला, ओकिनावा और प्योर ईवी ने कथित तौर पर अपने द्वारा बेचे गए लगभग 7,000 ई-दोपहिया वाहनों को वापस बुला लिया था।

सोमवार को ईवी निर्माताओं और सड़क मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान वाहनों को रिकॉल करने के निर्देश दोहराए गए। ईवी निर्माताओं को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी याद दिलाया गया था, जो केंद्र को जबरन रिकॉल करने और अवहेलना करने वाले निर्माताओं पर जुर्माना लगाने का अधिकार देता है।



अधिकारी ने कहा, "जिन निर्माताओं के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के साथ आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है, उन्हें भी अपने बेचे गए वाहनों में सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed