फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Fire caused by faulty batteries, Cause of accidents in e-scooters came to the fore, Central Investigation Committee confirmed

बैटरियों में खराबी से लग रही आग : ई स्कूटरों में हादसों की वजह आई सामने, केंद्रीय जांच समिति ने की पुष्टि

Sat, 07 May 2022 09:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 May 2022 09:29 AM IST
सार

जांच समिति ने देश में लगभग सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया में आग की घटनाओं में बैटरी सेल या डिजाइन में खराबी का पता लगाया है।

विज्ञापन
Fire caused by faulty batteries, Cause of accidents in e-scooters came to the fore, Central Investigation Committee confirmed
ई स्कूटरों में आग की घटनाएं आई सामने - फोटो : social media

विस्तार

देश में ई वाहनों में लगातार आग लगने व बैटरियों में धमाकों की घटनाओं की वजह सामने आ गई है। केंद्र द्वारा गठित जांच समिति ने पाया है कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बैटरियों के सेल में खराबी के कारण आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन

अब माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इन वाहनों के निर्माताओं पर बैटरियों की गुणवत्ता दुरुस्त करने के लिए दबाव डाल सकती है। जांच समिति ने देश में लगभग सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया में आग की घटनाओं में बैटरी सेल या डिजाइन में खराबी का पता लगाया है। समिति का गठन पिछले महीने ओकिनावा ऑटोटेक, बूम मोटर, प्योर ईवी, जितेंद्र ईवी और ओला इलेक्ट्रिक से संबंधित ई-स्कूटर में ईवी आग और बैटरी में विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए किया गया था। सूत्रों के अनुसार ई वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञ अब अपने वाहनों में संबंधित बैटरी मुद्दों को हल करने के लिए ईवी निर्माताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं हल करने के सुझाव देंगे। 
विज्ञापन


तेलंगाना के निजामाबाद जिले में हाल ही में हुए ई स्कूटर में विस्फोट की वजह से 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। ऐसी ही एक अन्य घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई थी। यहां एक युवक की मौत हो गई थी।  अब तक करीब 25 ई स्कूटरों में आग या विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे इन वाहनों व उनके सवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल पैदा हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल महंगा होने के बाद देश में ई वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, वहीं इनमें आग लगने की घटनाओं व खराबी से विपरीत असर पड़ रहा है। बीते दिनों महाराष्ट्र के परली में तो इसमें खराबी से एक व्यक्ति इतना दुखी हो गया था कि उसने अपने ई वाहन को गधे से बांधकर खींचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed