{"_id":"5ea7f2d18ebc3e909a6854f9","slug":"ferrari-profit-margin-per-car-ferrari-profit-per-vehicle-ferrari-car-worth-ferrari-car-value-ferrari-car-sales-per-year-ford-vs-ferrari-ferrari-purosangue-suv-ferrari-purosangue-release-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक Ferrari सुपरकार की कीमत में आती हैं 908 Ford कारें, गणित कर देगा हैरान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एक Ferrari सुपरकार की कीमत में आती हैं 908 Ford कारें, गणित कर देगा हैरान
Wed, 29 Apr 2020 09:54 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:54 AM IST
सार
Ford vs Ferrari वर्ष 2019 की सबसे रोमांचकारी फिल्मों में से एक हो सकती है, लेकिन मौजूदा समय की वास्तविक दुनिया में, वास्तव में इनके बीच कोई कॉम्पीटिशन नहीं है। कमाई के मामले में तो बिलकुल भी नहीं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हर एक कार को बेचकर कमाए गए मुनाफे के मामले में यह सुपरकार निर्माता दुनिया में हर कार निर्माता से बहुत आगे है।
विज्ञापन
Ferrari Car
- फोटो : Social Media
विस्तार
Fiat Group World (फिएट ग्रुप वर्ल्ड) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Ferrari (फेरारी) ने 2019 में बेची जाने वाली हर कार पर 94,000 डॉलर (करीब 71 लाख 78 हजार रुपये) का जबरदस्त मुनाफा कमाया। इटली का यह मशहूर ब्रांड अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे है। खास बात यह है जर्मन कर कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) को इतना मुनाफा कमाने के लिए तकरीबन 30 कारें बेचनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
Ferrari SF90 Stradale
- फोटो : Social Media
आंकड़ों के मुताबिक फेरारी को अपनी एक कार बेचने से जितना फायदा होता है उतना लाभ हासिल करने के लिए Toyota (टोयोटा) को 44, Volvo (वोल्वो) को 45, Volkswagen (फॉक्सवैगन) को 56, PSA (पीएसए) को 65 और Mercedes (मर्सिडीज) को 67 कारें बेचनी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ferrari P80/C
- फोटो : Social Media
दिलचस्प बात यह है कि Ford (फोर्ड) को 908 कारें, जबकि जापानी कार निर्माता कंपनी Nissan (निसान) को 926 कारें बेचने पड़ती है तब जाकर उन्हें इतना मुनाफा हो पाता है जितना फेरारी को अपनी एक कार बेचकर हो जाता है।
Ratan Tata ferrari
- फोटो : Social Media
फेरारी ने कथित तौर पर वर्ष 2019 में दुनिया भर में कुल 10,131 यूनिट्स की बिक्री की थी और यह सुपरकार बेचने के धंधे में कुछ अन्य ब्रांड्स की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन इसके लाभ का मार्जिन काफी ज्यादा है।
Ferrari Roma
- फोटो : social media
बाजार विश्लेषकों का भी कहना है कि अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में एक भी एसयूवी के बिना इसके लिए इतनी यूनिट्स बेचना और शानदार मुनाफा कमाना वाकई तारीफ के काबिल है। खासतौर पर जब दुनिया भर के कई बाजारों में एसयूवी की मांग बढ़ रही है और इसने कुछ पारंपरिक रूप से सेडान या कूपे कार बनाने वाली कंपनियों को एसयूवी वाहनों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है।
Ferrari F30
ऐसा नहीं है कि फेरारी आने वाले समय में किसी एसयूवी को उतारने की योजना नहीं बना रही है। फेरारी के पूर्व बॉस सर्जियो मचियोने का वर्ष 2016 में दिया गया बयान सुर्खियों में छा गया था जब उन्होंने कहा था कि फेरारी को एसयूवी बनाने से पहले उन्हें गोली मारनी होगी।
Ferrari cars
हालांकि अब समय बदल गया है और कंपनी अपनी पहली एसयूवी Purosangue (पुरोसेंगू) को 2021 में सबसे समाने ले कर आएगी। फेरानी की एसयूवी Porsche (पोर्शे) और Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) जैसी अपनी प्रतिद्वंद्वियों को सीधी टक्कर देगी। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फेरारी की यह एसयूवी कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन यह जब भी बाजार में आए अपने प्रतिद्वंद्वियों को बेचैन करती रहेगी।