फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Fastest charging electric vehicle lucid air motor specs longest range electric car lucid air electric car price lucid air launch date lucid motors air release date will rival Tesla Model S Long Range Plus electric car in range

20 मिनट में 500 किमी: इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में धमाल मचा सकती है सबसे तेज चार्ज होने वाली यह ईवी

Fri, 21 Aug 2020 12:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Aug 2020 12:36 PM IST
सार

  • Lucid Air एक लग्जरी सेडान इलेक्ट्रिक कार होगी जिसका 9 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू किया जाएगा और उम्मीद है कि यह ईवी की दुनिया में धमाल मचा देगी। 
  • Lucid मोटर्स की कार Air की रेंज Tesla के टॉप मॉडल कारों से कहीं ज्यादा होगी। 

विज्ञापन
Fastest charging electric vehicle lucid air motor specs longest range electric car lucid air electric car price lucid air launch date lucid motors air release date will rival Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors

विस्तार

फोन में रैपिड चार्जिंग एक ऐसा फीचर है जिसकी डिमांड बहुत ज्यादा है और अब यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में भी तेजी से बढ़ता हुआ ट्रेंड बन रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) फुल चार्जिंग पर कितने किलोमीटर चलेगी, यानी रेंज की चिंताएं धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं और टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही ईवी वास्तविक दुनिया में ज्यादा सक्षम होते जा रहे हैं। Lucid Air एक ऐसी ही इलेक्ट्रिक सेडान कार है जो सबसे तेज रिचार्ज करने का फीचर देने का लक्ष्य रखती है। कंपनी के मुताबिक यह कार सिर्फ 20 मिनट के चार्ज के बाद 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी Lucid Motors (ल्यूसिड मोटर्स) एक ऐसी कार लाने की तैयारी में है जो सिर्फ फास्ट चार्जिंग का फीचर ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा रेंज भी देने का दावा कर रही है। Lucid Air की रेंज अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की कार से बहुत ज्यादा होगी। स्टार्ट-अप कंपनी Lucid मोटर्स भी अमेरिका के कैलिफोर्निया की कंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज
कंपनी का दावा है कि Lucid Air की स्वतंत्र परीक्षण में सत्यापित रेंज 517 मील (832 किलोमीटर) है। कंपनी Lucid Air की बिक्री की शुरुआत वर्ष 2021 में कर सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस कार को कैलिफोर्निया की 170वीं फाउंडिंग ऐनिवर्सरी के मौके पर 9 सितंबर 2020 को पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

मिनटों में होगी चार्ज
एयर सेडान कार में कथित तौर पर 830 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज होगी। कार की फास्ट चार्जिंग फीचर एक ऐसी खासियत होगी जिससे चार्ज खत्म होने जाने की किसी भी तरह की आशंका से निजात मिलेगी। हालांकि ल्यूसिड मोटर्स चीजों को अगले स्तर पर ले जा रही है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अगर इलेक्ट्रिक कार की चार्ज खत्म भी हो जाए, तब भी इस सेडान को मिनटों में चार्ज कर चलाया जा सके। 

मिल सकता है ज्यादा पावरफुल मोटर
Lucid Air सेडान कार नेवार्क स्थित कंपनी के इरादे को पुरजोर तरीके से बयां करती है और इसमें 300 kw का पावर मोटर दिया जा सकता है। बता दें कि ज्यादातर इलेक्ट्रिव व्हीकल्स में इस समय 270 kw तक का पावर मोटर मिलता है। टेस्ला की सबसे सस्ती और इसलिए सबसे लोकप्रिय मॉडल, Model 3 (मॉडल 3) में 250 kw का मोटर मिलता है। 

स्पीड
हालांकि, Lucid Air हर चार्ज पर विशाल रेंज और फास्ट-चार्ज विकल्प के साथ डबल बेनिफिट देना चाहती है। यह एक लग्जरी सेडान कार होगी जिसका 9 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू किया जाएगा और उम्मीद है कि यह ईवी की दुनिया में धमाल मचा देगी। इसके शानदार डिजाइन और लुक के साथ ही कंपनी ने दावा किया कि ईवी अब तक का सबसे अच्छा अनुभव देगी। इसके साथ ही, यह वाहन ऑटोनॉमस ड्राइविंग के दौर के लिए भी तैयार है। कंपनी के मुताबिक Lucid Air सिर्फ 2.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 

कीमत
ल्यूसिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर रॉलिंसन ने एजेंसी को बताया कि उनके आनेवाली कार Air की शुरुआत में कीमत 100,000 डॉलर (लगभग 75 लाख रुपये) होगी। Tesla Model S (टेस्ला मॉडल एस) सेडान कार की कीमत लगभग 75,000 डॉलर (लगभग 56 लाख रुपये) से शुरू होती है।

टेस्ला ने जून में कहा कि उसकी नई कार Model S Long Range Plus (मॉडल एस लॉन्ग रेंज प्लस) अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा प्रमाणित पहला वाहन है जिसकी ड्राइविंग रेंज 400 मील से ज्यादा है। 

सस्ते वर्जन भी आएंगे
Lucid के सीईओ रॉलिंसन ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार के कम कीमत वाले वर्जन भी बाद में आएंगे। उन्होंने बताया कि Lucid Air के बाद कंपनी वर्ष 2023 की शुरुआत में एक एसयूवी लाएगी, जो कि इसी व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। 

कब बनी Lucid मोटर्स
Lucid मोटर्स, टेस्ला की फ्रेमोंट फैक्ट्री से कुछ ही दूर, सिलिकॉन वैली के दक्षिणपूर्वी तरफ, नेवार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। टेस्ला के पूर्व एक्जीक्यूटिव बर्नार्ड त्से और उद्यमी सैम वेंग ने Atieva Inc (एटिएवा इंक) के रूप में 2007 में Lucid की स्थापना की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed