फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   FASTag will work as Aadhaar to track vehicles all you need to know

एक दिसंबर से आपकी कार में लगेगा यह टैग, आधार की तरह करेगा काम

Tue, 15 Oct 2019 08:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 15 Oct 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
FASTag will work as Aadhaar to track vehicles all you need to know
FASTag - फोटो : Social

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस साल एक दिसंबर से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा के सभी लेन को फास्टैग से लैस कर रहा है। यह जानकारी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दी।‘एक देश एक फास्टैग' विषय पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि फिलहाल देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 380 टोल प्जाला के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस कर रहे हैं। एक दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर ऐसी व्यवस्था हो जाएगी। 

विज्ञापन

फास्टैग(FASTag) कैसे करता है कार्य

इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम या फास्टैग स्कीम भारत में सबसे पहले साल 2014 में शुरू की गई थी. जिसे धीरे-धीरे पूरे देश के टोल प्लाजाओं पर लागू किया जा रहा है. फास्टैग सिस्टम की मदद से आपको टोल प्लाजा में टोल टैक्स देने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी. फास्टैग की मदद से आप टोल प्लाजा में बिना रूके अपना टोल प्लाजा टैक्स दें सकेंगे कार की विंडस्क्रीन में फास्टैग लगाया जाता है और इसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) लगा होता है। अब जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आ जाती है, तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन में लगे फास्टैग के संपर्क में आ जाता है और आपके फास्टैक अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क काट देता है और आप बिना वहां रूके अपना प्लाजा टैक्स  चुका देते हैं। आपकी गाड़ी में लगा ये फास्टैग, आपके प्रीपेड खाते के एक्टिवेट होते ही अपना काम शुरू कर देगा। इसके अलावा जब आपके फास्टैग अकांउट में पैसे खत्म हो जायेंगे, तो आपको उसे फिर से रिचार्ज करवाना पड़ेगा। फास्टैग की वैधता सिर्फ पांच साल के लिए होगी उसके बाद आपको फिर आपको एक नया फास्टैग अपनी गाड़ी पर लगवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फास्टैग (FASTag)के फायदे

कार में लगे फास्टैग की मदद से आपके समय की बचत तो होगी ही साथ ही फ्यूल की भी बचत होगी। फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था है जिससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा और यह भी पता चल जाएगा कि किस वाहन में कौन बैठा है। इससे गृह मंत्रालय को भी अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और पुलिस आसानी से अराजक तत्वों तक पहुंच सकेगी। यही नहीं, अब तो फास्टैग को जीएसटी नेटवर्क से भी जोड़ दिया गया है। यह आपके आधार कि तरह काम करेगा क्योंकि इसमें आपकी और आपके वाहन की पूरी जानकारी जुड़ी होगी। इतना ही नहीं सब लेन फास्टैग वाले हो जाएंगे तो सिर्फ एक ही लेन पर नकदी स्वीकार की जाएगी ई-वे बिल प्रणाली को फास्टैग से जोड़ने पर राजस्व अधिकारियों को वाहन के आवाजाही के बारे में आसानी से पता लग सकेगा। फास्टैग इस्तेमाल करने पर कैशबैक का भी फायदा आपको मिल सकता है। 

विज्ञापन

SMS की होगी सुविधा

फास्टैग वाली कार जैसे ही किसी टोल प्लाजा को पार करेगी, तो फास्टैग अकाउंट से आपके पैसे कटते ही आपके  मोबाइल फोन पर एक SMS आ जायेगा, इस SMS के जरिये आपको पता चल सकेगा कि आपके फास्टैग अकाउंट से कितन पैसे कटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed