फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   FASTag on Yamuna Expressway between Noida and Agra to be implemented from June 15

FASTag: नोएडा-आगरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 जून से शुरू होगा फास्टैग

Wed, 02 Jun 2021 12:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

भले ही देर से लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग 15 जून से लागू हो जाएगा। इससे नोएडा से आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और टोल प्लाजा पर समय की बचत हो सकेगी। 

विज्ञापन
FASTag on Yamuna Expressway between Noida and Agra to be implemented from June 15
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की कतारें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा और आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर FASTag (फास्टैग) इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम 15 जून से लागू होने जा रहा है। 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का संचालन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) करती है। चूंकि यह एक प्राइवेट हाईवे (निजी राजमार्ग) है, इसलिए इसमें अब तक टोल शुल्क जमा करने का अधिकार भी जेआईएल के पास रहा है। इससे पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर फास्टैग के जरिए टोल वसूली शुरू करने की समय सीमा एक अप्रैल थी। लेकिन सभी तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। भले ही देर से लेकिन इस मार्ग पर फास्टैग 15 जून से लागू हो जाएगा। इससे नोएडा से आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और टोल प्लाजा पर समय की बचत हो सकेगी। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे में इस समय जेवर, मथुरा और आगरा में तीन टोल प्लाजा हैं। फास्टैग प्रणाली के लागू होने का मतलब यह होगा कि नोएडा और लखनऊ के बीच ड्राइविंग करने वाले यात्रियों को बहुत जल्द टोल प्लाजा पर लगने वाली कतार से छुटकारा मिल जाएगा और वे बिना रुकावट के ड्राइविंग कर पाएंगे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी, आईडीबीआई और जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच इसी हफ्ते एक समझौता हुआ है, जिससे फास्टैग की सुविधा शुरू हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

FASTag on Yamuna Expressway between Noida and Agra to be implemented from June 15
FasTag - फोटो : For Representation Only
रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में यमुना एक्सप्रेसवे पर हर टोल प्लाजा पर टोल गेट के दोनों तरफ दो लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले दिनों में, फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली वाले लेन की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस साल 15 फरवरी से हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्टैग सिस्टम लागू किया था। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पहले एलान किया था कि फास्टैग प्रणाली एक फरवरी से शुरू होगी। हालांकि, कई कारणों से इसे लागू करने में देरी हुई। 

अब 10 सेकंड में होगी टोल वसूली

FASTag on Yamuna Expressway between Noida and Agra to be implemented from June 15
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में एनएचएआई ने देश भर में फास्टैग की सुविधा वाले टोल प्लाजा के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए नियमों में कहा गया है कि टोल प्लाजा की हर टोल लेन पर 10 सेकंड के भीतर टोल टैक्स लिए जाएंगे। सरकार के नए मानक के मुताबिक यह टोल प्लाजा पर वाहनों की 100 मीटर लंबी लाइन लगती है तो उन वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस नई पहल को लागू करने के लिए टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर एक पीली पट्टी का निशान लगाया जाएगा। जब तक इस पीले निशान तक गाड़ियों की लाइन लगी रहेगी, तब तक सभी गाड़ियां बिना टोल टैक्स का भुगतान किए टोल बैरियर पार करते रहेंगे। 

टोल प्लाजा पर जाम की समस्या नहीं होगी

FASTag on Yamuna Expressway between Noida and Agra to be implemented from June 15
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर लगा जाम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सरकार के टोल प्लाजा के लिए नए दिशानिर्देशों से टोल प्लाजा पर जाम की समस्या खत्म हो सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की औसत स्पीड 30 से 40 फीसदी तक बढ़ जाएगी और वायु प्रदूषण में भी खासी कमी आएगी। बता दें कि फास्टैग को अनिवार्य किए जाने और इसके जरिए ऑनलाइन टोल टैक्स वसूली से सरकार का राजस्व सालाना 10,300 करोड़ तक बढ़ गया है। इससे पहले टोल प्लाजा चलाने वाले ठेकेदार इस रकम को डकार जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed