फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Extension of time for installation of high security registration plate in Uttar Pradesh

बड़ी राहत: इस राज्य में बढ़ी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की समय सीमा, लेकिन ये है शर्त

Sun, 22 Nov 2020 04:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 22 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Extension of time for installation of high security registration plate in Uttar Pradesh
Number Plates - फोटो : iStock

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें काफी सख्त हो गई हैं। हालांकि, इस बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल यहां वाहन मालिक एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए व्यावसायिक वाहन पर अब 30 नवंबर की जगह 28 फरवरी 2021 तक एचएसआरपी लगवा सकते हैं। हालांकि, यह राहत केवल उन लोगों को मिलेगी, जिनके वाहन का वजन 8500 किलोग्राम या इससे अधिक होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अब तक 1 अप्रैल 2019 से पहले के व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक वाहनों पर 30 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगावाना अनिवार्य था, लेकिन अब इसमें शर्तो के साथ बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में शुरू हुई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग

इससे पहले एक नवंबर से दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू हो गई। दरअसल ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते दिल्ली सरकार ने नई बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब वाहन मालिकों को एचएसआरपी और कोडेड स्टिकर लगाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही। इसके अलावा ग्राहकों को होम डिलीवरी का भी विकल्प दिया जा रहा है।

एचएसआरपी के खोने या चोरी होने पर अब दर्ज करानी होगी FIR

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों के प्रमुख सचिवों, परिवहन आयुक्तों को एचएसआरपी को बदलने संबंधी नए नियमों की सूची भेजी है। इसके मुताबिक वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अगर खो जाती है, चोरी हो जाती है या टूट जाती है, तो वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद एफआईआर की कॉपी को वाहन- 4 पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद नई एचएसआरपी लग पाएगी। इसके अलावा एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग की तरफ से अधिकृत कंपनी या वाहन के डीलर्स ही लगा सकेंगे। 

विज्ञापन

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed