फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Exchange your old Royal Enfield for Triumph Street Twin and Get one lakh discount

इस बाइक पर मिल रही है डेढ़ लाख रुपये की जबरदस्त छूट, बस देनी होगी पुरानी बाइक

Wed, 27 Nov 2019 04:05 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Exchange your old Royal Enfield for Triumph Street Twin and Get one lakh discount
Triumph Speed Twin

Royal Enfield की 350 सीसी इंजन वाली बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। इसका बेहतरीन डिजाइन और लुक्स लोगों को लुभाता है। वहीं, अन्य बाइक्स Kawasaki और Triumph की तुलना में इसकी कीमत भी कम है। अगर कोई Kawasaki और Triumph की बाइक्स खरीदना चाहता है तो उसकी ऊंची कीमतों के चलते उसे नहीं खरीद पाता। वहीं कुछ कंपनियां अपनी बाइक्स की बिक्री बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रही हैं। Triumph अपनी बाइक पर 1.50 लाख की छूट दे रही है, लेकिन यह छूट सीधे नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

पुरानी Royal Enfield देकर घर लाएं Triumph Bonneville Street Twin

मुंबई के एक Triumph कंपनी के एक अधिकृत डीलर Shaman Triumph ने एलान किया है, अगर आपके पास पुरानी Royal Enfield की बाइक है, तो आप Triumph Street Twin को एक्सचेंज कर घर ले जा सकते हैं। इस डील के तहत कंपनी अपनी इस बाइक पर 1.50 लाख का डिस्काउंट देगी। वहीं अगर किसी के पास डाउन पेमेंट के लिए पैसे नहीं है, तो Royal Enfield बाइक को डाउन पेमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Triumph Street Twin में है दमदार इंजन

Triumph Street Twin में 900 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,500 आरपीएम पर 65 पीएस की पावर और 3,800 आरपीएम पर 80 एनएम का टॉर्क देता है, जो इसे Royal Enfiled जैसे बाइक्स से बेहतर बनाता है। 

विज्ञापन

Triumph में ये हैं फीचर्स

Triumph Bonneville में कई नए शानदार फीचर फीचर्स हैं। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। साथ ही यह गियर पोजिशन इंडिकेटर और फ्यूल गेज जैसे फीचर्स से लैस है।   

Triumph Street Twin की कीमत 

Triumph Street Twin की कीमत Royal Enfield की सबसे महंगी बाइक से भी बहुत अधिक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख है। डीलर का कहना है कि इसमें किसी भी तरह की अतिरिक्त राशि नहीं जोड़ी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed