फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   every normal person can earn money to setup ev charging station

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगा कर अब बढ़ा सकेंगे आमदनी

Tue, 13 Nov 2018 03:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
every normal person can earn money to setup ev charging station
Electric Vehicle Charging Station
भारत में लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर लोगों की समस्या बना हुआ है। जिसके निवारण के लिए कंपनियां लगातार कोशिश कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार भी  इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, लेकिन अभी भी इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


जिसका समाधान शायद अब मिल गया है सामने आई जानकारी के मुताबिक जल्द ही सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग के लिए अब नई पॉलिसी ला रही है जिसमें आम आदमी को स्टेशन लगाने के लिए कोई खास कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मिनिस्टर आर.के.सिंह ने एक बयान में कहा है कि भारत में बढ़ रही प्रदुषण की समस्या से निजात पाने के लिए लगभग 175 GW क्लीन एनर्जी प्रोड्यूस करने के सेटअप पर काम करने की जरूरत है। आर.के.सिंह ने आगे बताया कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को पेट्रोल पंप पर लगाने के लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि अभी प्रतिक्रिया आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिये एक दीर्घकालीन नीति लाने  पर विचार करने को कहा। इस प्रकार की नीति होने से उद्योग भविष्य के लिये निवेश योजनाएं सही तरीके से बना पायेगा। हालांकि सियाम ने इस खंड को वास्तविक संभावना को लागू करने के लिये कम कर की भी मांग की।

 

सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) के सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने सरकार के इलेक्ट्रिक वाहन नीति से अभी तक  दूर रहने के निर्णय पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर सियाम ने ‘‘ 2030 तक 40 प्रतिशत वाहन बिजली से चलाने तथा 2047 तक 100 प्रतिशत वाहनों को इसके दायरे में लाने के लिये नीति का प्रस्ताव रखा है।’’ 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed