फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   every new car will have to get orange and light blue stickers from today, know details about sticker

क्या आपकी कार पर लग गए हैं हाई सिक्योरिटी स्टीकर? कोर्ट ने दिया है सिर्फ 7 दिन का समय

Tue, 02 Oct 2018 11:23 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
every new car will have to get orange and light blue stickers from today, know details about sticker
orange and light blue stickers on car

दिल्ली में नई गाड़ियों में ब्लू और आॅरेंज स्टीकर लगाने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है। ये सभी स्टीकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के साथ लगाए जाएंगे। इन स्टिकर्स से माध्यम से यह पता लगाया जा सकेगा कि वाहनों में किस ईंधन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए इस योजना को मंजूरी दे दी थी। जिसके तहत पूरे दिल्ली-एनसीआर में आज से चार पहिया वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाए जाएंगे। आज के बाद सेल होने वाली सभी कार स्टीकर लगने के बाद ही शोरूम से बाहर आ पाएंगी।
विज्ञापन


इन स्टीकर को लगाकर परिवहन मंत्रालय गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन को ध्यान में रखकर उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट के साथ पहचान सकेंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए परिवहन विभाग को मात्र 7 दिन का समय दिया है। मंत्रालय ने प्रस्ताव में अदालत को जानकारी दी कि हल्के नीले रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर पेट्रोल एवं सीएनजी से चलने वाली कारों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आॅरेंज रंग के होलोग्राम आधारित स्टिकर डीजल वाहनों में लगाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को पारित करते हुए अदालत ने मंत्रालय से ये भी कहा है कि वह इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों के लिए हरे रंग नंबर प्लेट या स्टीकर पर भी विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed