फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Even in the Corona era, vehicle companies are giving bonuses, increasing the salary of employees

कोरोना काल में भी वाहन कंपनियां दे रही हैं बोनस, बढ़ा रही हैं कर्मचारियों की सैलरी

Sun, 26 Jul 2020 04:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 26 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Even in the Corona era, vehicle companies are giving bonuses, increasing the salary of employees
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के झटके से ऑटो सेक्टर धीरे-धीरे उबर रहा है। वाहनों की मांग ने कंपनियों के उत्साह को वापस से बढ़ा दिया है। इसका असर अब कंपनियों की रणनीति पर देखने को भी मिल रहा है। दरअसल कोरोना की मार से भले ही इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ हो, लेकिन इसका असर वाहन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल जब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, तब ज्यादा तर वाहन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती नहीं की थी। वहीं, अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट दे रही हैं।
विज्ञापन


टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar) ने अपने नॉन यूनियन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। वहीं, हंयूदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपने फैक्ट्री मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी की है और जल्द ही एग्जिक्यूटिव्स की सैलरी भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruri Suzuki) की बात करें तो अगले दो महीनों में कंपनी अपने कर्मचारियों को बोनस और इंक्रीमेंट देने की घोषणा करेगी। वहीं, MG Motor जल्द अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा, टोयोटा और रेनॉ ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 4 से 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ज्यादा तर कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट दे रही हैं। वहीं, करीब पांच से छह कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बोनस और इंक्रीमेंट दे भी दिया है।


इस दौरान कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट नहीं दे रही हैं। इसके बदले में वो कर्मचारियों को बोनस और वेरिएबल दे रही हैं।

दरअसल 50 दिनों के बाद जब शोरूम वापस से खुलने लगे तो सबके जहन में यही सवाल था कि क्या कोरोना काल में ग्राहक वाहनों की खरीदारी करेंगे। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि मई में डीसेंट बिक्री और जून में आई तेजी के बाद ज्यादा तर वाहन कंपनियां 85 फीसदी तक कोरोना से पहले के हाल में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed