फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   EV Expo 2018 will be organise from 21 december at new delhi many electric cars will launch

21 दिसंबर से शुरू हो रही इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी में लॉन्च होंगी ई-कारें

Wed, 19 Dec 2018 07:30 PM IST
भाषा Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Dec 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
EV Expo 2018 will be organise from 21 december at new delhi many electric cars will launch
EV Expo 2018

इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी ‘ईवी एक्सपो 2018’ का आठवां संस्करण शुक्रवार से राजधानी दिल्ली में शुरू होगा। इस दौरान इको फ्रेंडली व्हीकल्स की भी लॉन्चिंग की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

विज्ञापन


आयोजकों की तरफ से बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक ‘ईवी एक्सपो 2018’ प्रदर्शनी का आयोजन 21 दिसंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। यह प्रदर्शनी 23 दिसंबर तक चलेगी। इसमें इको फ्रेंडली दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन पेश किए जाएंगे। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों के अलावा इस सेक्टर से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स जैसे चार्जिंग स्टेशंस को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इस सेक्टर में हो रही नई शोधों के अलावा विकास एवं प्रौद्योगिकी बदलावों को भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी लॉन्च

EV Expo 2018 will be organise from 21 december at new delhi many electric cars will launch
Auto Expo 2018
एक्सपो के आयोजक राजीव अरोड़ा के मुताबिक इस प्रदर्शनी में 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ई-वाहन कंपनियां अपने प्रदूषण रहित नवीनतम ई-वाहन, लिथियम आयन बैटरियां और नए चार्जिंग सॉल्यूशंस पेश करेंगी। प्रदर्शनी में महिंद्रा इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक ऑटो और कार को भी पेश किया जाएगा। साथ ही, गोयनका की इलेक्ट्रिक-ओलेक्ट्रा और फोटोन की इलेक्ट्रिक बसें भी पेश की जाएंगी।

अरोड़ा ने बताया कि आज चारों तरफ फैली प्रदूषण की समस्या के मद्देनज़र इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती जागरूकता और जरुरत को देखते हुए, ईवी एक्सपो जैसे मंच की बहुत जरुरत है। एक्सपो के आठवें और अब तक से सबसे बड़े संस्करण में पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों के आलावा ई-कार और पहली बार ई-बसें भी प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed