Escorts: ये है दुनिया का पहला ट्रैक्टर जिसमे मिल रही है यह खास सुविधा, आप भी जानिये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बड़ी ट्रैक्टर कंपनी एस्कॉर्ट्स ने अपनी पावरट्रैक और फार्मट्रैक ट्रैक्टरों की सभी रेंज में '24X7 केयर बटन’ की सुविधा लांच की है। एस्कॉर्ट्स के सभी ग्राहक अब सिर्फ अपने ट्रैक्टर पर एक खास बटन को दिन के किसी भी समय दबाकर, किसी भी प्रकार की तकनीकी व अन्य सहायता प्राप्त कर पाएंगे। इस बटन को दबाने के 2 मिनट के भीतर ही ग्राहक को कंपनी के इंजीनियर कॉल करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे। कंपनी का दावा है कि इस प्रकार से हर वक्त अपने ग्राहकों के संपर्क में रहना संभव होगा और उन्हें कभी भी ज़रूरत पड़ने पर तत्काल मदद की जा सकेगी।
कंपनी ने उठाया जरूरी कदम
इस सुविधा को लांच करते हुए एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी के सीईओ, श्री शेनु अग्रवाल ने कहा, “एस्कॉर्ट्स में हम 24X7 केयर बटन की शुरुआत के साथ ही ग्राहक सेवा में नए मापदंड तैयार करना चाहते हैं। हमारे ट्रैक्टर देश के दूर-दराज़ के इलाकों में चलाए जाते हैं। हमारे ग्राहकों की आजीविका उनके ट्रैक्टरों के भरोसे चलती है। व्यस्त सीज़न में एक भी दिन ट्रैक्टर में कोई तकलीफ आने से उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई भी समस्या आने पर उन्हें तुरंत सहायता देने के लिए हम बड़ी संख्या में मोबाइल सर्विस वैन और बाइक में निवेश कर रहे हैं, जो हमारी डीलरशिप पर तैनात रहेंगी और ज़रूरत पड़ने पर ग्राहक के स्थान पर पहुंचकर उन्हें मदद करेगी।”