फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ES 300h car launched in indian market

22 किलोमीटर का माइलेज देने वाली लांच हुई आज यह अनोखी कार

Mon, 10 Sep 2018 06:19 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
ES 300h car launched in indian market
lexus es300

जापानी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने सोमवार को भारतीय बाजार में 7वीं पीढ़ी की ईएस 300 एच कार को उतार दिया। पेट्रोल इंजन से लैस इस कार की कीमत देश के सभी राज्यों के लिए 59.13 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। इस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिडान कार के 22.37 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है। 

विज्ञापन


ईएस 300एच के इंजन की बात करें, तो इसमें 2.5 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो मोटर वाहन के मानक यूरो-6 पर आधारित है। इसमें 10 एयरबैग लगाए गए हैं, ताकि इसमें सफर करने वालों को पूर्ण सुरक्षा मिल सके। बेहतरीन मनोरंजन के लिए कार में 17 स्पीकर लगाए गए हैं और हिल स्टार्ट असिस्ट से भी लैस किया गया है। इसमें एंटी थेफ्ट सिस्टम और ब्रेक इन और टिल्ट सेंसर भी लगा है। 
विज्ञापन


लेक्सस इंडिया के चेयरमैन एन. राजा ने सोमवार को यहां बताया कि वह इस कार के वैश्विक लांच के बाद इतने कम समय के भीतर भारत में नई ईएस पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। ईएस किसी सिडान में उत्कृष्ट अंदाज और लक्जरी देती है, जो दिखने में अद्भुत और आराम के मामले में बेहद शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट पीबी वेणुगोपाल ने बताया कि डायनेमिक परफॉर्मेंस के साथ नई ईएस 300एच बेहतर शिल्प कौशल, डिजाइन और नवाचार के एक स्तर को साकार करती है, जो एक्जीक्यूटिव सिडान को पुन: परिभाषित करने के लिए तैयार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed