Jeep suv लेने पर मिल रहा है 6 लाख तक का फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी जीप की कार के शौकिन हैं तो खरीदने का सही समय आ गया है। दरअसल, जीप इंडिया ने इस साल के अंत में ग्राहकोें के लिए शानदार आॅफर निकाला है। जिसमें आप जीप की एसयूवी को कम रकम देकर खरीद सकते हैं। आइए बताते हैं कि आप जीप वाहन के प्रत्येक मॉडल पर कितना बचा सकते हैं।
जीप का फ्लैगशिप एसयूवी, ग्रैंड चेरोकी, बाजार में कुछ खास नहीं कर पाई । यही कारण है कि कंपनी अपनी इस कार पर 6 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। जीप की इस कार में 2987 सीसी का इंजन दिया गया है जो 240 बीएचपी की पावर पर 3600 आरपीएम का टार्क जनरेट करता है। ग्रैंड चेरोकी के लिए कीमत 78.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।
जीप रैंगलर पर कंपनी 5 लाख रुपए तक की छूट दे रही है, जिसके 2017 मॉडल के पेट्रोल वर्जन पर 8.50 लाख रुपए की छूट दी जा रही है। फिलहाल इस कार की बाजार में कीमत 58.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, अगर आप अभी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप करीब 10 प्रतिशत तक बचा सकते हैं।
जीप कंपास
देश में जीप के शौकिनों की कमी नहीं है इसी को देखते हुए जीप इंडिया कंपास पर 73,400 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कार की कीमत 15.16 लाख रुपए से शुरू होकर 21.91 लाख रुपए तक जाती है।