फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   elon musk tesla short shorts tesla shorts for sale tesla short sellers elon musk ceo tesla motors Shortseller Enrichment Commission

दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक एलन मस्क ने लॉन्च की Tesla 'शॉर्ट शॉर्ट्स', जानें क्या है वजह

Mon, 06 Jul 2020 01:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2020 01:26 PM IST
सार

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Telsa (टेल्सा) के संस्थापक और सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) ने रविवार को ऑटोमोबाइल फर्म की वेबसाइट पर एक खास 'शॉर्ट शॉर्ट्स' लॉन्च किया। मस्क ने इस लॉन्चिंग से तीन दिन पहले ट्विटर पर लिखा था कि वह फैब्रिक लॉन्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
elon musk tesla short shorts tesla shorts for sale tesla short sellers elon musk ceo tesla motors Shortseller Enrichment Commission
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Telsa (टेल्सा) के संस्थापक और सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) ने रविवार को ऑटोमोबाइल फर्म की वेबसाइट पर एक खास 'शॉर्ट शॉर्ट्स' लॉन्च किया। मस्क ने इस लॉन्चिंग से तीन दिन पहले ट्विटर पर लिखा था कि वह फैब्रिक लॉन्च कर सकते हैं। मस्क का यह नया प्रॉडक्ट स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह उनकी वेबसाइट पर लाइव हो गया और इसके थोड़ी ही देर में वेबसाइट क्रैश हो गई। 
विज्ञापन

मस्क की इन नई शॉर्ट्स के पीछे तीन टेस्ला कारों- Model S3 (मॉडल एस3), X (एक्स), Y (वाई) के बारे में छपा है और ये पांच साइज में $69.420 (करीब 5186 रुपये) में उपलब्ध हैं। शॉर्ट्स की कीमत तय करने के पीछे उस कीमत का संदर्भ हो सकता है, जिसमें उन्होंने 2018 में कंपनी को निजी करने के लिए शेयरों को खरीदने की घोषणा की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्क ने 3 जुलाई को एलान किया था कि कंपनी 'रेड सैटिन विद ए गोल्ड ट्रिम' में शॉर्ट शॉर्ट्स बेचेगी और इसके बाद अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वह कुछ शॉर्ट्स Shortseller Enrichment Commission (SEC) (शॉर्टसेलर संवर्धन आयोग) को भेजेंगे ताकि "इन कठिन हालात में उन्हें कुछ आराम पहुंच सके।" 

मस्क शॉर्ट-सेलर्स से "शॉर्ट शॉर्ट्स" के बारे में कई बार मजाक कर चुके हैं। क्योंकि शॉर्ट-सेलर्स ने उनके स्टॉक को बार-बार खरीदा क्योंकि उनका मानना था कि यह ओवरवैल्यूड है और फिर इसे तुरंत बेच दिया। यदि स्टॉक की कीमत गिरती है, तो इसे मुनाफा कमाने के लिए बेचा जा सकता है। हालांकि, अगर कीमत बढ़ती है, तो इसे वापस खरीदना पड़ेगा, जिससे फर्म को नुकसान उठाना पड़ेगा 
विज्ञापन

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान टेस्ला के स्टॉक की बिक्री में तेजी आई है और इनमें से 15 मिलियन (1.5 करोड़) से अधिक शेयर बिक गए। हालांकि, स्टॉक की कीमत बढ़कर 1,208 डॉलर (90,340 रुपये) प्रति शेयर हो गई, जिससे यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल वाहन निर्माता कंपनी बन गई। 

टेस्ला के उत्पादन के बारे में एक ट्वीट को सही ठहराने में असफल रहने के बाद SEC ने मस्क को अदालत में घसीटा था। इन ट्वीट की वजह से मस्क और उनकी कंपनी को 20 मिलियन डॉलर (2 करोड़ रुपये) का चूना लगा था। इतना ही नहीं इसके बाद यह भी तय हुआ था कि मस्क के सोशल मीडिया के इस्तेमाल का टेस्ला द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। 

टेस्ला ने इसे पहले 'फ्लेमथ्रोवर्स' को 'बोरिंग कंपनी' की ओर से बेचा था, जिसकी 20,000 यूनिट बेचकर 10 मिलियन डॉलर (1 करोड़ रुपये) जुटाए थे। हालांकि, कंपनी हैट, जॉगर्स, हुडी, टी शर्ट और मॉडल एस कार का एक खिलौना वर्जन जैसी चीजें पहले से बेचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed