{"_id":"5ef89e838c52a9116e6716ba","slug":"elon-musk-jeff-bezos-zoox-amazon-acquisition-tesla-autonomous-car-technology-companies-self-driving-car-technology-companies-autonomous-vehicles-projects-driverless-car-technology-companies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla के सीईओ एलन मस्क ने Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस का फिर उड़ाया मजाक, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla के सीईओ एलन मस्क ने Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस का फिर उड़ाया मजाक, जानें क्या है पूरा मामला
Sun, 28 Jun 2020 07:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:13 PM IST
सार
अमेजन का Zoox को खरीदना ऑटोनॉमस व्हीकल सेगमेंट में बड़ा निवेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि ऑटोनॉमस कार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में टेस्ला पहले से ही काम कर रही है। इस निवेश पर मस्क ने बेजोस का मजाक उड़ाया है। इससे पहले एलन मस्क ने पिछले साल भी बेजोस का मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
Elon Musk, Jeff Bezos
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) के सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) ने अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनी Amazon (अमेजन) के संस्थापक और सीईओ Jeff Bezos (जेफ बेजोस) को कॉपी कैट कहा है। बेजोस द्वारा सेल्फ ड्राइविंग कार कंपनी Zoox को एक अरब डॉलर से ज्यादा राशि में खरीदे जाने के बाद मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर बेजोस को कॉपी कैट करार दिया है।
विज्ञापन
मस्क ने शुक्रवार देर रात बेजोस की Zoox को खरीदे जाने के बारे में एक लेख के लिंक को ट्वीट कर लिखा, "@JeffBezos एक कॉपी कैट है. हाहा।"
टेस्ला की तरह, Zoox का मुख्यालय भी कैलिफोर्निया है। टेस्ला की तरह ही Zoox "ऑटोनोमस मोबिलिटी की अनूठी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक सिमेट्रिकल, बाइ-डायरेक्शनल, जीरो एमिशन वाहन डिजाइन करने के लिए ऑटोमोटिव, रोबोटिक्स और अक्षय ऊर्जा में लेटेस्ट शोध और काम कर रहा है।"
.@JeffBezos is a copy 🐈 haha https://t.co/plR7uupqBG
— Elon Musk (@elonmusk) June 26, 2020
टेस्ला की तरह, Zoox का मुख्यालय भी कैलिफोर्निया है। टेस्ला की तरह ही Zoox "ऑटोनोमस मोबिलिटी की अनूठी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक सिमेट्रिकल, बाइ-डायरेक्शनल, जीरो एमिशन वाहन डिजाइन करने के लिए ऑटोमोटिव, रोबोटिक्स और अक्षय ऊर्जा में लेटेस्ट शोध और काम कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में हुआ था विवाद का निपटारा
Zoox ने अप्रैल के महीने में टेस्ला के साथ चल रहे एक मुकदमे का निपटारा किया है। Zoox ने स्वीकार किया कि उसने टेस्ला से कुछ नए कर्मचारियों को नौकरी दी थी जिनके पास कुछ दस्तावेज थे। टेस्ला ने पिछले साल मार्च में अपने चार पूर्व कर्मचारियों और Zoox के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

अमेजन का बड़ा निवेश माना जा रहा
अमेजन का Zoox को खरीदना ऑटोनॉमस व्हीकल सेगमेंट में बड़ा निवेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि ऑटोनॉमस कार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में टेस्ला पहले से ही काम कर रही है।
इस निवेश के जरिए अमेजन सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी का एक बेड़ा बनाना चाहती है। अमेजन की टैक्सी का यह फ्लीट अल्फाबेट के मालिकाना हक वाली कंपनी Waymo को टक्कर देगी। Waymo भी सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी की मालिक है। इससे पहले अमेजन ने Zoox जैसे ही कुछ अन्य स्टार्टअप्स कंपनियों- इलेक्ट्रिक ट्रकमेकर स्टार्टअप Rivian और सेल्फ ड्राइविंग स्टार्टअप Aurora में भी छोटे निवेश के साथ कुछ हिस्सेदारी खरीदी है।

महंगा हुआ टेस्ला का सेल्फ ड्राइविंग ऑप्शन
Tesla और Waymo के अलावा General Motors (जनरल मोटर्स) की क्रूज, Uber (उबर), Ford (फोर्ड) जैसी कई कंपनियां पिछले लंबे समय से ऑटोनॉमस कार टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मई में टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों में सेल्फ ड्राइविंग ऑप्शन की कीमत में 1000 डॉलर से ज्यादा का इजाफा किया है।

मस्क ने पिछले साल भी उड़ाया था मजाक
इससे पहले एलन मस्क ने पिछले साल बेजोस की चांद से जुड़ी योजनाओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये बेमतलब की बात है।
बेजोस ने मीलों लंबे आकाश में परिक्रमा करते हुए O'Neill colonies (ओ'नील कॉलोनियों) नामक अंतरिक्ष स्टेशनों पर मनुष्यों के रहने संबंधी अपने विचार के बारे में बताया था। इसका नाम भौतिक विज्ञानी Gerard O'Neill (जेरार्ड ओ'नील) के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने पहली बार इस अवधारणा को रखा था।

मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "ये बेमतलब की बात है। कॉलोनी विकसित करने के लिए, आपको ग्रहों / चंद्रमाओं / क्षुद्रग्रहों से भारी मात्रा में द्रव्यमान को ले जाना होगा। यह अटलांटिक महासागर के बीच में अमेरिका के निर्माण की कोशिश करने जैसा होगा।"
बेजोस ने कभी भी अपने खिलाफ लिखी गई इन ट्वीट पर मस्क को जवाब नहीं दिया।