फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   electric vehicle charging station tata power electric car charging station ev charging stations

दूर होगी ई-वाहन मालिकों की टेंशन, Tata Power इन 5 शहरों में इसी साल लगाएगी 300 चार्जिंग स्टेशन

Mon, 17 Feb 2020 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2020 06:42 PM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ऑटोमोबाइल कंपनियां भविष्य में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के बजाय Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) पर अधिक जोर दे रही हैं। इसी वजह से इस बार के Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020)में ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और बीएस-6 इंजन वाले थे। 

विज्ञापन
electric vehicle charging station tata power electric car charging station  ev charging stations
Electric car charging

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कोशिश कर रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों के बुनियादी ढांचे को लेकर लोगों के मन में सवाल भी उठते हैं। मसलन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग की सुविधा। ऐसे में सरकारी प्रयासों से इतर ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपना योगदान दे रही हैं। 
विज्ञापन


Tata Power (टाटा पावर) के मुख्य कार्यकपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा है कि हमारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने की योजना है। इसके तहत अगले साल तक ऐसे स्टेशनों की संख्या 700 हो जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी पहले ही तेजी से चार्ज करने वाले 100 स्टेशन स्थापित कर चुकी है। ये स्टेशन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थापित किए गए हैं। कंपनी की मार्च 2020 तक इसकी संख्या 300 पहुंचाने की योजना है।

सिन्हा ने कहा, "हम उन जगहों को देख रहे हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए गए हैं और हम उन शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगा रहे हैं। हमारा मकसद अगले साल तक इस संख्या को बढ़ाकर करीब 700 करना है।" 

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला किया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत कम होगी और लोग खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 

उन्होंने कहा कि कंपनी केवल सार्वजनिक स्थलों पर ध्यान नहीं दे रही बल्कि घरों पर भी चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन

सिन्हा ने कहा, "हम सार्वजनिक स्थलों के साथ घरों पर चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचा सृजित करेंगे। सार्वजनिक स्थलों में मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर और राजमार्ग शामिल हैं।" 

कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए मेट्रो रेल प्राधिकरण और नगर निगमों के साथ बातचीत कर रही है। इसके अलावा वह इंडियन होटल, टाइटन वाच शोरूम, वेस्टसाइड और क्रोमा जैसी टाटा समूह की दुकानों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

टाटा पावर ने एचपीसीएल, आईओसीएल और आईजीएस के खुदरा बिक्री केंद्रों पर वाणिज्यिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने मुंबई में 30 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं और अगले साल इसकी संख्या बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed