फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Electric scooter burns in china, know the reason

वीडियो: देखें इलेक्ट्रिक स्कूटर में कैसे सेकेंडों में लगी आग

Fri, 01 Feb 2019 03:01 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Electric scooter burns in china, know the reason
electric scooters

वैसे तो हर तरफ इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है लेकिन एक कटु सत्य यह भी है कि इलेक्ट्रिक वाहन आम वाहनों की तुलना में तेजी से आग पकड़ लेते हैं । इसके पीछे कारण ज्वलनशील लिथियम-आयन बैटरी होती है। जो सेकेंडों के भीतर आग की लपटे पकड़ लेती है। 

विज्ञापन


दुनिया जिस तरीके से इलेक्ट्रिक गतिशीलता की ओर बढ़ रही है, ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब हम इलेक्ट्रिक वाहनों से भरी सड़कों को देखें। हालांकि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य अभी भी कुछ साल दूर है।वहीं चीन में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार है और वहां के उपभोक्ताओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अच्छी तरह स्वीकार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें चीन की सड़कों पर एक स्कूटर अचानक चलते-चलते आग की चपेट में आ गया। देखें कैसे जला स्कूटर 
विज्ञापन
विज्ञापन


Electric scooter burns in china, know the reason
electric vehicles

इस वीडियो में देखा जा सकता कि कैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सेकेंडों में आग पकड़ ली। और कुछ ही देर में राख हो गया।दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन जटिल चार्जिंग मॉड्यूल का उपयोग करते हैं जिनमें बड़ी बैटरी होती है जो इलेक्ट्रिक मोटर को बिजली देती है।

आधुनिक समय के इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जो जल्दी चार्ज होने के लिए जानी जाती है। हालांकि, लिथियम आयन बैटरी बेहद खतरनाक हो सकती हैं। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, स्कूटर सड़क के बीच में आग पकड़ता है और कुछ ही सेकंड में पूरा वाहन आग से घिर जाता है। लिथियम-आयन बैटरी कई अन्य तरीकों से भी प्रभावित हो सकती हैं। जैसे की शॉर्ट-सर्किट या पंचर बैटरी पैक ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed