{"_id":"5d0b8e6e8ebc3e5f5813cd9d","slug":"ebikego-announced-exclusive-tie-up-with-urda-mobility-for-shared-e-mobility","type":"story","status":"publish","title_hn":"eBike लॉन्च करेगी ई-स्कूटर्स, UrDA के साथ हुई साझेदारी, 20 मिनट में हो जाएंगे फुल चार्ज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
eBike लॉन्च करेगी ई-स्कूटर्स, UrDA के साथ हुई साझेदारी, 20 मिनट में हो जाएंगे फुल चार्ज
Thu, 20 Jun 2019 07:17 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 20 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
eBikeGo
- फोटो : eBikeGo
रेंटल और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी eBikeGo ने ताइवानी कंपनी UrDA मोबिलिटी से हाथ मिलाया है। UrDA प्रमुख ताईवानी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है। हाल ही में UrDA मोबिलिटी ने अहमानी ई-स्कूटर्स के साथ मिल कर सेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के लिए करार किया है।
विज्ञापन
ये स्कूटर इस साल के आखिर तक लांच होंगे और ये बार की चार्जिंग में ये 80 से 120 किमी की रेंज तय कर सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और यह 250 किग्रा तक का वजन उठा सकता है। वहीं UrDA मोबिलिटी भारत में UrDA स्पीड भी लॉन्च करेगी, जो 20 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत में 30 प्रतिशत मील का सफऱ शेयर्ड मोबिलिटी से होगा, जो 2040 तक बढ़ कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। हाल ही में eBikeGo ने जोमेटो, फर्न एंड पैटल्स और देहलीवेरी से करार किया है।
विज्ञापन
UrDA मोबिलिटी के डायरेक्टर और चीफ ऑफ स्ट्रेटजी अंकित कुमार के मुताबिक ताईवान से से बाहर यह उनका पहला विस्तार है। उनका कहना है कि वे इस साल के आखिर तक ऑपरेशन हो जाएंगे और अगले कुछ सालों में उनके देश में 1 लाख से ज्यादा ई-स्कूटर्स सड़कों पर दौड़ते दिखेंगे।