{"_id":"61f72fc38c223a1141145dc9","slug":"e-vehicles-will-get-a-boost-from-subsidy-and-tax-exemption","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो: सब्सिडी और टैक्स छूट से मिलेगा ई-वाहन को बढ़ावा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो: सब्सिडी और टैक्स छूट से मिलेगा ई-वाहन को बढ़ावा
Mon, 31 Jan 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:09 AM IST
सार
दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की उम्मीद है। फाडा ने कहा, दोपहिया वाहन कोई लग्जरी उत्पाद नहीं है। इसलिए दरों में राहत देने की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी से प्रभावित वाहन क्षेत्र को उबारने के लिए बजट में कई घोषणाएं हो सकती हैं। ज्यादा जोर ई- वाहनों को बढ़ावा देने पर रहेगा। सरकार फेम-2 नीति के तहत सब्सिडी और टैक्स छूट दे सकती है। एथर एनर्जी के सह संस्थापक एवं सीईओ तरुण मेहता ने कहा कि ई- वाहनों की मांग में वृद्धि जारी है क्योंकि ग्राहकों को फेम-2 के तहत सब्सिडी और टैक्स छूट का लाभ मिल रहा है। बजट में फेम -2 सब्सिडी को 2023 से भी आगे जारी रख सकती हैं।
विज्ञापन
कर्ज को प्राथमिक क्षेत्र के तहत लाना होगा सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का कहना है कि ई वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र को दिए जाने वाले कर्ज को प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत लाना चाहिए। बैटरी के विकास के लिए पीपीपी भागीदारी में शोध एवं विकास के लिए पर्याप्त कोष आवंटन करना चाहिए।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों पर जीएसटी घटाने की जरूरत
दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की उम्मीद है। फाडा ने कहा, दोपहिया वाहन कोई लग्जरी उत्पाद नहीं है। इसलिए दरों में राहत देने की जरूरत है।
विज्ञापन