फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   E-Challan for talking on phone while driving on noida-greater noida express way

ड्राइविंग के वक्त फोन के इस्तेमाल पर सुबूत के साथ घर आएगा चालान

Thu, 25 May 2017 12:37 PM IST
Updated Thu, 25 May 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
E-Challan for talking on phone while driving on noida-greater noida express way

अगर फोन पर बात करना उस समय आपको ज्यादा पसंद है जब आप ड्राइव करते हैं तो यह खबर बस आपके लिए ही है। अब आपको पुलिस वाला फोन पर बात करने से रोकने नहीं आएगा बल्कि आपके घर भारी-भरकम ई चालान सुबूत के साथ पहुंच जाएगा। नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेसवे पर यह व्यवस्‍था लागू करने जा रही है। अगर आप इस हाईवे से होकर अक्सर जाते हैं तो सावधान हो जाएं और अपनी फोन पर बात करने की आदत बदल दें। यहां के इस 24 किलोमीटर एक्सप्रेसवे पर हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्‍टम (एचटीएमएस) को इंस्टॉल कर दिया गया है। इस तकनीकि को अब कोई धोखा नहीं दे सकता। फोन पर बात करने के अलावा अगर आपने सीट बेल्ट भी नहीं पहना है तो यह तकनीकि आपको चालान का तोहफा आराम से दे देगी। 

विज्ञापन

 

132 कैमरे रख रहे हैं निगरानी

E-Challan for talking on phone while driving on noida-greater noida express way

अभी तक माहामाया फ्लाईओवर से परीचौक तक 132 कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही थी जिसमें अधिक गति पर गाड़ी चलाने पर चालान किया जाता था। लेकिन अब ये हाई रिज्योल्यूशन कैमरे आपकी हर उस गलती को पकड़ लेंगे जो यातायात के नियमों का उल्लंघन करती हैं। सुबूत के तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को फोटोग्राफ भी भेजी जाएगी। यह चालान नियम तोड़ने वालों को एसपी ट्रैफिक के दफ्तर या फिर कोर्ट में जमा करवाना होगा। नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेसवे पर 62 फिक्स कैमरे, 24 स्पीड कैचर कैमरा, 15 कैमरों को रोड के किनारे पार्किंग को कैद करने के लिए व गलत साइड से ड्राइव करने वालों को कैप्‍चर  करने के लिए लगाया गया है। 

इसकी जानकारी देते हुए गौतमबुद्व नगर के एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि,"हम इस योजना को चालान सिस्‍टम में थोड़ा बदलाव करने के बाद लागू करेंगे। कानून का उल्लंघन करने वाला साफ दिखाई देने वाली तस्वीर के साथ सुबूत के तौर पर हमारे पास होगा। ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं पहना है और वह फोन पर बात कर रहा है तो वह इन कैमरों में आराम से कैद हो जाएगा। इसके जरिए हम इस एक्सप्रेसवे पर कानून का उल्लंघन करने वालों को दंड देंगे।"

जहां तक बात कैमरों की है तो ये फिलहाल लगे हुए हैं पर इस स्कीम को पूरी तरह से लागू करने के लिए इनके फार्मेट में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। इसके लिए यातायात पुलिस नोएडा प्राधिकरण से बातचीत कर रही है। इन कैमरों के सहारे अब तक 11 हजार 338 ई चालान किए गए हैं जिन्हें एचटीएमएस के जरिए नियम का उल्लंघन करने वालों के घर भेज भी दिया गया है। 2016 के पहले चार महीने में ही एचटीएमएस ने 3586 चालान जारी किए थे। तो ध्यान रहे कि गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात न करें इससे आपका समय भी बचेगा और पैसा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed