{"_id":"61a1deac926b1554c60f657c","slug":"ducati-panigale-v4-2022-bike-officially-unveiled-at-ducati-world-premiere-2022-ducati-panigale-v4-specs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ducati Panigale V4 2022: नई डुकाटी पैनिगेल वी4 हुई पेश, यह जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक पहले से हुई और दमदार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ducati Panigale V4 2022: नई डुकाटी पैनिगेल वी4 हुई पेश, यह जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक पहले से हुई और दमदार
Sat, 27 Nov 2021 01:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:00 PM IST
सार
इटली की मशहूर रेसिंग बाइक निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) ने अपनी नई Ducati Panigale V4 (डुकाटी पैनिगेल वी4) को आधिकारिक तौर पर डुकाटी वर्ल्ड प्रीमियर 2022 में दुनिया के सामने पेश किया। कंपनी ने इसे मॉडल ईयर 2022 के लिए कई बड़े अपडेट के साथ उतारा है।
विज्ञापन
Ducati Panigale V4 2022
- फोटो : Ducati
विस्तार
इटली की मशहूर रेसिंग बाइक निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) ने अपनी नई Ducati Panigale V4 (डुकाटी पैनिगेल वी4) को आधिकारिक तौर पर डुकाटी वर्ल्ड प्रीमियर 2022 में दुनिया के सामने पेश किया। Panigale V4 2022 बोर्गो पैनिगेल स्पोर्ट्स बाइक के खास एलिमेंट्स से काफी प्रेरित है। Ducati Panigale V4 पहले से ही जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक में से एक रही है। हालांकि, इतालवी ब्रांड ने इसे मॉडल ईयर 2022 के लिए कई बड़े अपडेट के साथ उतारा है। बाइक निर्माता ने इसके एर्गोनॉमिक्स, एरोडॉयमिक्स, चेसिस, इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स में बदलाव किया है।
हालांकि मोटरसाइकिल की ओवलऑल स्टाइल पहले जैसी है, फेयरिंग पर लगे विंग्स का डिजाइन पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट है। लेकिन यह 300 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 37 किग्रा डाउनफोर्स जेनरेट करती है। कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए लोअर फेयरिंग के वेंट्स में भी बदलाव किया गया है।
इंजन और पावर
Panigale V4 की 1,103cc Desmosedici Stradale V4 इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इंजन को फाइन ट्यून किया गया है जिससे यह करीब 1.5 bhp का ज्यादा पावर देता है। नए डुकाटी का इंजन अब 3,000 rpm पर 215.5 hp का पावर और 123.6 Nm की पीक टार्क जेनरेट करता है। यह ऑयल पंप और लुब्रिकेशन सिस्टम को अपडेट करके हासिल किया गया है। इसके अलावा एक्जॉस्ट के दबाव को कम करने के लिए बड़े एक्जॉस्ट कनस्तरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा डुकाटी ने बाइक के एक्सीलरेशन में सुधार के लिए गियर रेशियो में भी बदलाव किया है। जबकि इसका एक्सीलरेशन पहले से ही बहुत ही जबरदस्त है।
विज्ञापन
4 राइडिंग मोड्स
डुकाटी ने बाइक के इलेक्ट्रॉनिक्स में भी कुछ बदलाव किया है और इसके राइड-बाय-वायर सेटअप को अपडेट किया है। जिससे अब इस इसमें चार राइडिंग मोड मिलते हैं। जिसमें फुल, हाई, मीडियम और लो शामिल हैं।
सस्पेंशन
बाइक के सस्पेंशन की बात करें तो स्टैंडर्ड Panigale V4 में पहले की तरह फुल एडजस्टेबल 43 mm शो बिग पिस्टन फोर्क मिलता है। हालांकि, SP वैरिएंट में NIX30 की जगह अब नए Ohlins NPX 25/30 इलेक्ट्रॉनिक फोर्क्स मिलते हैं। रियर में, स्टैंडर्ड वैरिएंट में सैक्स मोनो-शॉक मिलना जारी है और S अपने TTX36 स्प्रिंग को बरकरार रखता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच के कलर टीएफटी डैश पर सभी जानकारी मिलती है। हालांकि इसमें एक नए ट्रैक ईवीओ मोड को शामिल किया गया है, जो डेटा के ओवरऑल थीम को बदल देता है। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, पावर लॉन्च और बाय-डायरेक्शन क्विक शिफ्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं।
लॉन्चिंग और कीमत
चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, डुकाटी अगले महीने से 2022 Panigale V4 की बिक्री शुरू करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में यह अगले साल की शुरुआत तक आएगी। भारतीय बाजार में मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 23.50 लाख रुपये से शुरू होती है। भारत में लॉन्चिंग पर इसकी कीमत इससे ज्यादा रहने की उम्मीद है।